
इंदौर। शहर (city) में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कल भी तापमान में सुबह और रात को बढ़ोतरी का दौर रहा। कल रात पहली बार पारा 24 डिग्री से आगे निकला, जिससे घरों में लोगों को काफी गर्मी से गुजरना पड़ा। मौसम विभाग की मानें तो आज भी मौसम कल की ही तरह रहेगा। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री रहा, जो सामान्य, लेकिन परसों की अपेक्षा 0.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं रात का न्यूनतम तापमान पहली बार 24.3 डिग्री तक पहुंचा। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवा की दिशा पश्चिमी रही और अधिकतम गति 22 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज भी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच ही रहेगा। दोपहर के बाद बादल छाने का भी अनुमान है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved