
भोपाल। मध्य प्रदेश में तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगी है। जैसे-जैसे बादल हटते जाएंगे, पारा ऊपर चढ़ता जाएगा। बीते 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश हुई है। नौतपा का दूसरा दिन भी अपेक्षाकृत ठंडा रहा। अगले 24 घंटों के लिए करीब 20 जिलों में आंधी-बज्रपात का यलो अलर्ट दिया गया है। अगले दो दिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कई इलाकों से बादल छंटने लगे हैं।
इसके पीछे वजह है कि अलग-अलग स्थानों पर बने वेदर सिस्टम के कमजोर पडऩे से वातावरण में नमी कम होने लगी है। जानकार बताते हैं कि धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन भी बनी है। हालांकि ट्रफ लाइन कमजोर पडऩे के कारण वातावरण में नमी कम होने लगी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved