img-fluid

देश से आपातकाल का खतरा खत्म नहीं हुआ, इसके कीटाणु अभी भी जिंदा; CM मोहन यादव

July 04, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) का कहना है कि देश में आपातकाल का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है और इसके कीटाणु अभी भी जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आंबेडकर जी के बारे में लगातार झूठ बोलते हुए इन कीटाणुओं को लगातार फैला रही है। सीएम यादव ने यह बात गुरुवार को राजधानी भोपाल में भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महिला मॉक पार्लियामेंट (State Level Women Mock Parliament) यानी महिला संसद कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारतीयता और भारतीय संविधान का अपमान करने वाली कांग्रेस आज देश को भ्रमित करने का षड्यंत्र कर रही है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा, ‘आपातकाल के 50 साल बाद भी हम इसकी बात घर-घर क्यों पहुंचा रहे हैं, इसलिए पहुंचा रहे हैं क्योंकि आपातकाल का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, इसके जर्म्स (कीटाणु) अभी जिंदा हैं। ये आंखों देखी आप सबके सामने आ रहा है। ये कांग्रेसी लगातार झूठ पर झूठ परोस रहे हैं और कह रहे हैं कि आंबेडकर जी का अपमान हो गया।’

उन्होंने कहा कि ‘आंबेडकर जी आजादी के बाद जीते जी दो बार चुनाव लड़ने गए, दोनों बार कांग्रेस ने उन्हें चुनाव नहीं जीतने दिया, दोनों बार हारना पड़ा। उनकी पार्टी के दो लोग लड़े, उसमें से एक ने इस्तीफा देकर उपचुनाव में आंबेडकर जी को प्रत्याशी बनाया, तो आंबेडकर जी के खिलाफ नेहरू जी से लेकर सारे लोग लग गए और वहां पर भी उन्हें नहीं जीतने दिया।’

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा, ‘उनका शरीर 1956 में छूटा, जब वह भारत सरकार के मंत्री थे, जीते जी तो कांग्रेस ने उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी ही, लेकिन मरने के बाद उनका दाह संस्कार भी दिल्ली में नहीं होने दिया, जगह भी नहीं दी उनको, कि यहां नहीं जलाएंगे। तो उनके लाखों अनुयायियों ने कहा कि चलो कोई बात नहीं हम उनको मुंबई ले जाएंगे। जब वह उनके पार्थिव शरीर को मुंबई ले गए तो सरकार ने उनके शव को ले जाने का किराया भी आंबेडकर जी की पत्नी से वसूला। कोई इतना कैसे सोच सकता है।’

आगे सीएम यादव ने कहा, ‘आंबेडकर जी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ, लेकिन जन्मस्थान पर एक ईंट लगाने का काम कांग्रेस ने नहीं किया और अब आप आंबेडकर जी के नाम पर वोट मांग रहे हो। देश की जनता जानती है, कि नकली रावण, ढोंगी वेश में भगवा धारण करके सीता माता का हरण करने आते हैं और यह लाखों साल पुरानी परंपरा है, हमको इन नकलियों को पहचानना है।’

Share:

  • गाजियाबाद : 3500 पुलिसकर्मी, 1500 सीसीटीवी और ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा

    Fri Jul 4 , 2025
    गाजियाबाद. गाजियाबाद (Ghaziabad) में श्रावण (Shravan) मास में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को लेकर गाजियाबाद पुलिस-प्रशासन (Police-Administration) पूरी तरह अलर्ट है. इसको लेकर रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित परमजीत हॉल में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें कांवड़ यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई. इस दौरान बिजली के खंभों की टैपिंग, खुले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved