
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने किसानों को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है. मंडी दौरे के दौरान कंगना रनौत ने अपनी सरकार से एक बड़ी मांग कर डाली है. मंडी के गोहर उपमंडल के ख्योड़ में 8 दिवसीय जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के समापन समारोह में कंगना पहुंची.
कंगना रनौत ने कहा कि किसानों के जो लॉ हैं, वह फिर से रिपील होने चाहिए, मुझे लगता है कि वो दोबारा आने चाहिए. कंगना ने कहा कि हो सकता है कंट्रोवर्सियल हो जाए, लेकिन किसानों के हितकारी ये कानून वापस आने चाहिए. किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए. देश के विकास में किसान एक मुख्य पिलर हैं और मैं चाहती हूं जो तीन कानून हैं, जिनपर कुछ राज्यों ने आपत्ति जताई थी. वह लागू होने चाहिए. मैं हाथ जोड़कर विनती करती हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved