
भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) विधानसभा (Assembly) का मानसून सत्र (Monsoon Session) 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 5 दिन चलने वाले इस सत्र के प्रस्ताव पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपनी स्वीकृति दे दी है। विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार यूसीसी (UCC Bill) लागू करने का प्रस्ताव ला सकती है।
यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड, जिसे हिंदी में समान नागरिक संहिता कहते हैं। यह एक ऐसा कानून है, जिसके तहत देश के सभी नागरिकों को धर्म, जाति या लिंग अलग होने के बावजूद समान अधिकार मिलेंगे और उन पर समान कानून लागू होगा। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए मोहन यादव सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है और ये समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करने जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved