मनोरंजन

बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान ने सहायक निर्देशक के रूप में की थी शुरुआत 

फरहान अख्तर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता,निर्देशक और प्रोड्यूसर हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी,1974 को महाराष्ट्र में हुआ था। वह मशहूर शायर जावेद अख्तर और स्क्रीन राईटर हनी ईरानी के बेटे हैं। फरहान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ के सह-निर्देशक के रूप में की। इसके बाद फरहान ने साल 1997 में फिल्म  हिमालय पुत्र (1997) में निर्देशक पंकज पराशर के सहायक के तौर पर काम किया। साल 1999 में फरहान ने निर्माता रितेश सिदवानी के साथ मिलकर  एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बैनर की स्थापना की,जिसके तहत फरहान ने साल 2001 फिल्म ‘दिल चाहता हैं’ का निर्माण किया। ‘दिल चाहता हैं’ बतौर निर्देशक फरहान की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय खन्ना और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, इसके साथ ही इस फिल्म को  सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए  राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इसके बाद फरहान ने कई फिल्मों का निर्देशन किया जिसमें लक्ष्य,डॉन – द चेज़ बिगिंस अगेन, पॉजिटिव आदि शामिल हैं।

साल 2008 में फरहान ने फिल्म ‘रॉक ऑन’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वह इस फिल्म के निर्माता भी  थे। इसके अलावा फरहान ने इस फिल्म में गाने भी गाये। फिल्म में फरहान के अभिनय को काफी पसंद किया गया। इसके बाद फरहान ने लक बाई चांस, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, बॉम्बे टॉकीज, द स्काई इज पिंक आदि फिल्मों में शानदार अभिनय किया। साल 2013 में आई फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ से फरहान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली। 

इन सब के अलावा फरहान ने हॉलीवुड फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रिज्युडिस’ के लिए भी गीत लिखे। फरहान बॉलीवुड के एक मल्टीटैलेंटेड स्टार है, जिन्होंने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की। फरहान ने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भावनी अख्तर से शादी की, लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। फरहान और अधुना के दो  बेटियां-अकीरा और शाक्य हैं। फरहान अख्तर साल 2018 से गायक व वीजे शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप हैं।

फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फरहान के चाहनेवालों की संख्या लाखों में हैं। फरहान जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘तूफान’ में नजर आएंगे। वह इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फरहान इस फिल्म में बॉक्सर की भूमिका में हैं। ‘तूफान’ में फरहान के अलावा परेश रावल,ईशा तलवार और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिका में होंगी। 

Share:

Next Post

मप्र में कोरोना के 614 नये मामले, 09 लोगों की मौत

Sat Jan 9 , 2021
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 614 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 09 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 47 हजार 436 और मृतकों की संख्या 3691 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से […]