विदेश व्‍यापार

एक झटके में घटी दुनिया के रईसों की दौलत, एलन मस्क को 15 अरब डॉलर का घाटा, जानें वजह

नई दिल्ली। शुक्रवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को तगड़ा घाटा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टेस्ला इंक के शेयरों में घाटा बढ़ने से मस्क की संपत्ति में 15.2 अरब डॉलर (1 लाख 13 हजार 208 करोड़ रुपये) की कमी आई है। इसमें कहा गया कि महंगाई और आर्थिक तंगी की संभावनाओं के चलते टेक शेयरों में गिरावट देखने को मिली और इसका बड़ा असर टेस्ला पर दिखा है।

टेक शेयरों में गिरावट का असर 
बिलेनियर इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला इंक के शेयरों का भाव कम होने के कारण शुक्रवार को एलन मस्क की दौलत घटकर 268.9 अरब डॉलर पर आ गई। गुरुवार तक मस्क की कुल दौलत लगभग 284 अरब डॉलर थी। दुनिया के दूसरे अमीरों की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है।


इसमें मस्क के बाद सबसे ऊपर अमेजन के जेफ बेजोस का आता है। बेजोस की संपत्ति में 2.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अमेजन इंक के शेयर शुक्रवार को 1.4 फीसदी तक टूट गए। इस गिरावट के बाद जेफ बेजोस की कुल संपत्ति कम होकर 195 अरब डॉलर रह गई। रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 अमेरिकी टेक अरबपतियों की कुल संपत्ति में संयुक्त रूप से 27.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

जुकरबर्ग-लैरी समेत इन्हें भी नुकसान
एलन मस्क और जेफ बेजोस के साथ दुनिया के कई और अरबपतियों की संपत्ति भी घटी है। रिपोर्ट में बताया गया कि इस सूची में ओरेकल कॉर्प के सह-संस्थापक लैरी एलिसन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, बरनार्ड अरनॉल्ट और बिल गेट्स भी शामिल हैं। इन रईसों की संपत्ति भी एक झटके में काफी कम हो गई।

रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों को देखें तो लैरी एलिसन की दौलत में 2.6 अरब डॉलर की कमी आई है, तो मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 1.3 अरब डॉलर घटकर 114.7 अरब डॉलर रह गई है। इसके अलावा, दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बरनार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 1.22 अरब डॉलर की कमी आई, जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति कम होकर 161 अरब डॉलर हो गई। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की अगर बात करें तो उनकी संपत्ति 1.39 अरब डॉलर घटकर 133 अरब डॉलर रह गई है।

Share:

Next Post

ओवैसी के विधायक ने बिहार विधानसभा में नहीं गाया वंदे मातरम, बोले जरूरी नहीं

Sat Dec 4 , 2021
पटना। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र (winter session of bihar assembly) में उस समय हंगामा हो गया जब हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के विधायकों (MLA) ने विधानसभा में वंदे मातरम गाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत थोपने का आरोप […]