जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

दुनिया का सबसे महंगा साग, जिसे खरीदने में अमीर भी सोचते हैं

नई दिल्‍ली (New Delhi)। आमतौर पर सब्जियों (vegetables) की कीमतें मांस-मछली (meat and fish) की कीमतों से कम ही रहती हैं, किन्‍तु दुनिया में एक ऐसी भी सब्जी है, जिसकी कीमत ही इतनी है कि बड़े से बड़े अमीर भी उसे खरीदने से पहले 10 बार सोचते हैं। तो दूसरी ओर हरा साग (greens) खाना किसे नहीं पसंद होता है। डॉक्टर भी कहते हैं कि अगर स्वस्थ रहना है तो हर रोज खाने में हरी सब्जियां लेनी चाहिए। अब तक आपने पालक साग, बथुआ का साग, चना साग और सरसों का साग खाया होगा, किन्‍तु क्या आपने कभी यामाशिता स्पिनैच खाया है। कुछ लोगों ने तो शायद इसका नाम भी नहीं सुना होगा! ये दुनिया का सबसे महंगा साग है, इसके एक किलो की कीमत 500, 600 नहीं बल्कि कई हजार रुपये है।



जानकारी के लिए बता दें कि यामाशिता स्पिनैच दुनिया का सबसे महंगा साग है। ये ऐक ऐसा साग है जिसे अमीर भी खरीदने से पहले दस बार सोचते हैं। Nytimes एंड फूड रिपब्लिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साग की कीमत 2700 से 3000 रुपये प्रतिकिलो है। ये साग खासतौर से जापान के टोक्यो में उगाया जाता है। इस साग के बारे में कहा जाता है कि ये आपको ऐसे ही दुकानों पर नहीं मिल जाएगा, जिसे भी ये साग चाहिए होता है वो इसके लिए पहले से ऑर्डर देता है और फिर इसे खेत से सीधा ग्राहक तक पहुंचाया जाता है, ताकि इसमें ताजगी बनी रहे।

कैसे शुरू हुई इसकी खेती
इस खास साग की खेती टोक्यो के मूलनिवासी आसफुमी यमशिता ने साल 1979 में की थी। इसके बाद उन्होंने इसे कॉमर्शियल तौर पर उगाना शुरू किया और इसमें लगभग 500 अमेरिकी डॉलर का निवेश किया। यानी देखा जाए तो इस साग को उगाने के लिए आसफुमी ने बहुत ज्यादा निवेश नहीं किया था. आज भी ये साग जापान और दुनिया भर के कुछ खास रेस्टोरेंट्स को ही बेचा जाता है।
यामाशिता स्पिनैच को लेकर कहा जाता है कि इसमें मौजूद गुण शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के कई बीमारियों को खत्म करने में मदद करते हैं। यह साग दिमाग और दिल के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद बताया जाता है।

Share:

Next Post

छोटी योजनाओं में 10 लाख के निवेश पर कमाई का सबूत जरूरी, मनी लॉन्ड्रिंग पर लगाम के लिए नई व्यवस्था

Sun May 28 , 2023
नई दिल्ली। डाकघर की छोटी बचत योजनाओं में अब 10 लाख या इससे ज्यादा का निवेश करने पर कमाई का सबूत देना होगा। मनी लॉन्ड्रिंग व आतंकी गतिविधियों की फंडिंग रोकने के लिए सरकार नया नियम लाई है। डाक विभाग की ओर से ‘ग्राहक को जानो’ (KYC) के संबंध में जारी परिपत्र के अनुसार, अब […]