img-fluid

सरके चुनर के राइटर ने कहा नहीं लिखना चाहते थे ये डायलॉग, फिल्म में मचा हंगामा

March 21, 2026

नई दिल्ली। नोरा फतेही (Nora Fatehi)और संजय दत्त(Nora Fatehi) के गाने ‘सरके चुनर सरके'(Sarke Chunar Sarke)के हिंदी वर्जन पर काफी बवाल मचा था। इस गाने के बोल काफी अश्लील थे। गाने पर मचे बवाल के बाद सरकार (government issued)की तरफ से गाने को बैन कर दिया गया और इस गाने को यूट्यूब से भी हटा लिया गया है। गाने पर मचे बवाल के बाद नोरा फतेही और गाने के गीतकार रकीब आलम ने अपने आप को गाने से अलग कर लिया था। अब रकीब आलम का कहना है कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को इस गाने को लेकर चेतावनी दी थी।

गाने के राइटर नहीं करना चाहते थे अनुवाद
‘सरके चुनर सरके’ संजय दत्त की साउथ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ फिल्म का गाना था। इस गाने को साउथ की भाषा से हिंदी में ट्रान्सलेट किया गया था। गाने के राइटर रकीब आलम ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में कहा कि वो नहीं चाहते थे गाने को हिंदी में ट्रान्सलेट करना, लेकिन केडी के डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें गाने का ट्रान्सलेशन ही चाहिए।

रकीब आलम ने कहा कि उन्हें सरके चुनर सरके के बोल पसंद नहीं आए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि अगर गाना रिलीज होगा तो बहुत हंगामा होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि वो वही लिरिक्स लिखेंगे जो उनकी छवि को सूट करे। लेकिन केडी के डायरेक्टर ने रकीब से कहा कि वो इस गाने का शब्द-दर-शब्द हिंदी में अनुवाद चाहते हैं।

गाने का दूसरा वर्जन भी लिखा गया था
रकीब ने कहा कि उन्होंने केडी के डायरेक्टर से कहा, “तो मैंने कहा कि ये लिरिक्स नहीं हैं, ये अनुवाद है, आप किसी और से अनुवाद करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपने गाना लिखा है, तो मैं किसी और से कैसे छठा गाना लिखने को कह सकता हूं? मैंने कहा कि मैं इसे अपने तरीके से लिखूंगा। मैंने एक वर्जन लिखकर उन्हें भेजा भी था। उन्होंने कहा कि उन्हें लिरिक्स का लाइन बाय लाइन और शब्द-दर-शब्द अनुवाद चाहिए। मैंने कहा मैं नहीं करूंगा। आप किसी और से कह दें इसे लिखने के लिए।”

डायरेक्टर को दी थी चेतावनी
गीतकार ने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, “मैंने ये भी कहा कि ये गाना चलेगा नहीं। बहुत ही हंगामा होगा। इसके बहुत बुरे परिणाम होंगे। तो उन्होंने कहा कि वो मैनेज कर लेंगे और उन्होंने मुझसे चिंता न करने के लिए कहा।

  • 5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
    केडी-द डेविल की बात करें तो फिल्म को डायरेक्टर प्रेम ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    Share:

  • Windows 11 अपडेट बना सिरदर्द! Microsoft अकाउंट लॉगिन हुआ फेल

    Sat Mar 21 , 2026
    डेस्क: माइक्रोसॉफ्ट के हालिया Windows 11 अपडेट ने लाखों यूजर्स के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है. 24H2 और 25H2 वर्जन में आए इस बग की वजह से माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट से लॉगिन करना मुश्किल हो गया है. यूजर्स को OneDrive, Office और Teams जैसे ऐप्स में फर्जी No Internet एरर दिख रहा है, जबकि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved