भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

युवक वीडियो बनाकर बोला दो दुश्मनों के चक्कर में जान दे रहा हूं… और लगा ली फांसी

  • अकेले मिलने पर जान से मारने की धमकी देते
  • थे पड़ोसी, हरिजन एक्ट में भी फंसा रखा था

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले कॉलेज बस के हैल्पर ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड से पूर्व उसने अपने मोबाइल में एक वीडियो बनाया था। जिसमें उसने कहा की अपने दो पड़ोसी दुश्मनों के कारण जान दे रहा हूं। इन दोनों ने जीना मुहाल कर दिया है। इनके कारण खुलकर घूम नहीं सकता। मेरी मौत के बाद इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बंजारी झुग्गी बस्ती निवासी शुभम सेन पुत्र खुमान सिंह(20) एक निजी कॉलेज बस पर हेल्पर का काम करता था। वह यहां अपने माता-पिता, बेड़े भाई और छोटी बहन के साथ रहता था। मृतक के पिता खुमान सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करब साढ़े ग्यारह बजे वह गांधी नगर इलाके में पूरे परिवार व अन्य रिश्तेदारों के साथ बेटी का संबंध तय करने गए थे। शुभम ने जाने से इनकार कर दिया था, लिहाजा वह घर में अकेला था। शाम करीब सात बजे वे घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो शुभम पंखे से बंधे रास्सी के फं दे पर लटका हुआ दिखाई दिया। यह देख उन्होंने तुरंत रस्सी काट कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर मर्चुरी भेज दिया। रात 11 बजे बॉडी रखवाकर परिवार घर लौटा। वहां घर के बाहर रिश्तेदार बैठकर आग तापने लगे। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला दुश्मन किशोरी अहिरवार बैग लेकर घर से निकल गया। किशोरी और उसके दोस्त सोनू की प्रताडऩा से तंग आकर बेटे ने जान दी है।


दोनों पक्षों में हो चुकी है मारपीट
खुमान ने आगे बताया कि इसी साल जून महीने में किशोरी और शुभम के परिवार में विवाद हो गया था। तब शुभम के परिवार की ओर से किशोरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया था। दो महीने बाद किशोरी ने उन्हें एट्रोसिटी एक्ट में फंसा दिया था। इसके बाद में किशोरी व उसका दोस्त सोनू खुलेआम धमकी देते थे, अकेले कहीं मिलने पर शुभम को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। इसी कारण से शुभम को कभी रात बे रात अकेले कहीं नहीं जाने दिया जाता था। शुभम खुलकर कहीं घूमने में कतराता था। इस सब से तंग आकर उसने जान दे दी। पूर्व में हुए विवाद का कारण किशोरी द्वारा तेज रफ्तार में ट्रेक्टर ट्राली निकालना बताया जा रहा है।

चक्कर आकर गिरे युवक की मौत
कोलार थाना पुलिस ने बताया कि कजलीखेड़ा निवासी राजेश जैसवाल पुत्र संगमलाल(38) कलारी पर काम करता था। रविवार शाम करीब चार बजे वह पैदल अपने घर जाने के लिए कलारी से निकला था। तभी अचानक चक्कर आने से वह बेहोश हो गया। यह देख साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह बोला वीडियो में
पुलिस को शुरूआती जांच में मृतक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है। मृतक ने खुदकुशी करने से पहले इस वीडियो को अपने मोबाइल में रिकार्ड किया था। जिसमें उसने कहा है कि दोस्तों में एक बात कहना चाहता हूं, अपने बारे में। अगर मैं मर जाऊ तो मेरे घर में से किसी की कोई गलती नहीं है न मेरे घर वालों की। जो भी जिम्मेदार हैं, मेरे दुश्मन हैं, किशोरी, सोनू ये दो मेरी मौत के जिम्मेदार हैं, ओर कोई नहीं। इन लोगों की वजह से ऐसा कर रहा हूं। जिंदगी से बहुत तंग आ चुका हूं, अब मुझे इस दुनिया में नहीं रहना है।

Share:

Next Post

मध्य प्रदेश में बड़े बदलाव जल्द

Mon Dec 5 , 2022
कांग्रेस, भाजपा संगठन के साथ-साथ सरकार में भी होगी बड़ी जमावट भोपाल, रामेश्वर धाकड़। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़े सियासी और प्रशासनिक बदलाव की संभावना है। यह बदलाव 26 जनवरी से पहले होना है। मप्र से राहुल गांधी की यात्रा गुजरने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ संगठन में […]