img-fluid

AAP के स्थापना दिवस पर केजरीवाल बोले- ‘जब पार्टी बनी थी तो हम पर बहुत से सवाल खड़े हुए थे’

November 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) आज अपना 14वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। गुरुवार को पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर AAP पंजाब के मोगा में मेगा रैली होने वाली है। इसमें AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान एक मंच पर दिख सकते हैं। साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस आयोजन पर सभी की नजरें हैं। इस रैली से पहले अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को लेकर बयान जारी किया है।


  • आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- “आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। बहुत कम समय में एक लंबा सफर तय किया है हमने। जब पार्टी बनी थी तो हम पर बहुत से सवाल खड़े हुए थे- क्या हम कुछ कर पाएंगे? ये पार्टी कितने दिन टिकेगी? भला इन लोगों को राजनीति की क्या समझ? लेकिन हम टिके भी रहे और पूरे देश का दिल भी जीता। हमने दिल्ली में सरकार बनाई, पंजाब में सरकार बनाई, जम्मू-कश्मीर से लेकर गोवा-गुजरात तक हमें भारत के लोगों का विश्वास और प्यार मिला।”

    अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा- “हमने काम की राजनीति की, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात की। हमें राजनीति बदल नहीं पाई, बल्कि हमने राजनीति को बदल दिया। अभी बहुत कुछ करना है। देश के लिए बहुत काम करना है। हम न डरेंगे न पीछे हटेंगे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और हमारे समर्थकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved