img-fluid

मसाला व्यापारी को युवक ने मारी गोली

February 06, 2023

  • माढ़ोताल थाने का मामला, आरोपी फरार

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत चुंगीनाका में मसाला व्यापारी को गोली मार दी। घायल हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारी के पेट में गोली लगी है। घटना के मुख्य आरोपी को व्यापारी ने भाई के बर्थडे में शराब पीकर हंगामा करने पर पीट दिया था। इसी बात से वह नाराज था। पुलिस के मुताबिक तिलवारा भैरो नगर निवासी छोटू पटेल चुंगीनाका में मसाले का व्यापार करता है। छोटू के भाई का जन्मदिन 2 फ रवरी को था। जन्मदिन में क्षेत्र में रहने वाला धर्मेंद्र वैदेही और उसका साथी शराब पीकर पार्टी में पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद छोटू और अन्य लोगों ने धर्मेंद्र के साथ मारपीट की थी। इसके कारण धर्मेंद्र काफ ी खफ ा था। 2 दिन से धर्मेंद्र, छोटू को मारने की फि राक में घूम रहा था। दुकान में अकेला देख धर्मेंद्र और उसके साथी को मौका मिल गया। इसके बाद धर्मेंद्र ने छोटू पर दनादन फ ायरिंग कर दी।


छोटू मौके पर बेहोश
एक गोली छोटू के पेट में लगी और वह बेहोश हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फ रार हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने घायल को अस्पताल तक पहुंचाया। मामले की सूचना मिलने पर घायल के परिजन ने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share:

  • मानवता शर्मसार!... विजय नगर में दोस्त की पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

    Mon Feb 6 , 2023
    जबलपुर। जबलपुर में वहशी दरिंदों की कारामात अक्सर सामने आती रहती है ऐसी ही एक खबर विजय नगर थाना क्षेत्र में सामने आई है जहां पिता के ही दोस्त ने 5 वर्षीय बच्ची को खिलाने के बहाने अपने सूने घर में लेकर गया और मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी के इस कुकृत्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved