जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

पपीते के पत्तों का जूस पीने के कई कमाल के फायदें, बीमारियों से रहेंगें कोसो दूर

पपीता (Papaya) स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिन से भरपूर होता है। इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। पपीते के पत्ते पपीते के एंजाइम से भरपूर होते हैं जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं। इसके अतिरिक्त इसका जूस खास तरीके से पीना भी कई घातक बीमारियों में फायदेमंद है। । पतीते को कच्चा और पका हुआ दोनों तरह से खाते हैं। इतना ही नहीं पपीते के बीज और पत्तों को भी सेहत के लिए फायदेमंद (beneficial) माना जाता है। पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है।

पपीते के पत्ते में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स, फलेवोनोइड्स, कैरोटीन जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। पपीते के पत्तों को पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर माना जाता है। आपको बता दें कि पपीते के पत्तों को औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है। पपीते के पत्तों को सबसे ज्यादा डेंगू (Dengue) होने पर किया जाता है। दरअसल पपीते के पतों के जूस का सेवन करने से शरीर में बल्ड प्लेटलेट्स (blood platelets) को बढ़ाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं पपीते के पत्तों का जूस पीने से शरीर को क्या क्या फायदे पहुंच सकते हैं।

पीरियड्स के दर्द में राहत
महिलाओं को अक्सर पीरियड्स (periods) के समय पेट में ऐंठन और दर्द की समस्या होती है। पीरियड्स के इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप पपीते के पत्तों का जूस बनाकर पी सकते हैं।



डेंगू में मददगार
डेंगू होने पर पपीते के पत्तों का जूस पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ये जूस डेंगू से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा ये बुखार की वजह से गिरती प्लेटलेट्स और शरीर में हो रही कमजोरी को दूर करने में भी मदद करता है।

पाचन करे दुरुस्त
पपीता को पाचन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी पाचन को दुरुस्त करने में मददगार होते हैं। पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम खाने को जल्दी पचाने का काम करते हैं और पेट को भी स्वस्थ रखते हैं।

इम्यूनिटी करे बूस्ट
पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत (immunity strong) होती है। पपीत के पत्तों क जूस शरीर को वायरल इंफ्केशन से बचाने में मदद करता है। इस जूस को पीने से खून में वाइट ब्‍लड सेल्‍स और प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद मिलती है।

आयरन की कमी को करे दूर
पपीते के पत्तों का जूस पीने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। दरअसल ये ब्‍लड प्‍लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपके अंदर आयरन की कमी है तो आप पपीते के पत्तों के जूस का सेवन कर सकते हैं।

नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल चिकित्‍सक की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी सवाल या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

Share:

Next Post

कांग्रेस का आरोप: मुंद्रा पोर्ट ड्रग्स मामले से ध्यान हटाने के लिए एनसीबी ने की क्रूज पर छापेमारी

Sun Oct 3 , 2021
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में एक क्रूज जहाज पर छापेमारी की थी। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि एनसीबी की छापेमारी और कुछ लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह पर नशीले पदार्थों की जब्ती के ‘असली मुद्दे’ से ध्यान भटकाने के लिए की है। इसके […]