
भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी (prohibition) नहीं हो सकती। लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से शराबबंदी के पक्ष में हूं। उमा भारती ने कहा कि सरकार की कमाई (government revenue) का जरिया कभी शराब नहीं होना चाहिए। यह घातक है। सरकार को राजस्व के लिए अन्य विकल्प ढूंढना चाहिए। भारती ने कहा कि केंद्र सरकार शराब को लेकर कोई नीति नहीं बना सकती। यह राज्यों का विषय है। इसलिए पार्टियों को नीति बनानी चाहिए। इसकी अगुवाई मध्य प्रदेश को करना चाहिए।
उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी शराब बंदी के खिलाफ अभियान को लेकर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि वह, अगली साल की नीति में संशोधन के लिए जनता के साथ ही हमारे सुझाव में लेंगे। भारती ने कहा कि गांधी जयंती के दिन के अभियान का स्वरूप अब छोटा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ही बड़ा आंदोलन कर रही है। उमा भारती ने कहा कि वह काली मंदिर से मिंटो हाल गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च करेंगी।
वहीं, उन्होंने विपक्ष के एकजुट होकर टक्कर देने के विषय पर कहा क आज की बीजेपी पुरानी परंपरा और नई तकनीक का मेल है। बीजेपी का अगले 24 से 25 साल कोई हिला नहीं सकता। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा को लेकर कहा कि विपक्ष को मजबूत होना ही चाहिए। सभी दलों को यात्रा निकालना चाहिए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved