मनोरंजन

Ekta Kapoor की इन फिल्मों, सीरीज और सीरियल्स को लेकर मच चुका है बवाल, एक से तो हटाना पड़ा था सीन


डेस्क। टीवी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर ने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक में अपनी धाक कायम की है। 7 जून 1975 को जन्मीं एकता कपूर ने बतौर निर्माता कई स्टार्स का करियर बनाया है। एकता कपूर ने ‘पवित्र रिश्ता’ से लेकर ‘कसम से’, ‘हम पांच’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे कई सीरियल्स का निर्माण किया है। वहीं उनके द्वारा अभिनीत कई फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है लेकिन इसी के साथ एकता कपूर का विवादों से भी खूब नाता रहता है। उनकी कई फिल्में सीरीज और सीरियल्स पर बवाल मच चुका है।

जोधा अकबर सीरियल विवाद : जी टीवी पर प्रसारित किए गए शो जोधा अकबर को लोगों ने खूब पसंद किया था, लेकिन इसके लिए एकता को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। राजपूत क्षत्रिय अखिल भारतीय सभा के लोगों के द्वारा जोधा अकबर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन तक किया गया था, क्योंकि प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जोधा के किरदार को गलत तरह से पेश किया जा रहा है, वहीं कुछ लोग जोधा को सिर्फ एक मिथक कोरी कल्पना मानते हैं।


‘XXX सीजन 2’ : एकता कपूर की सीरीज ‘XXX सीजन 2’ भी काफी विवादों में रही थी। आरोप था कि इस सीरीज से फौजियों का अपमान किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के एक सीन पर बवाल मचा था जिसमें फौजी की पत्नी को अपने पति की गैरमौजूदगी में दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध बनाते हुए दिखाया गया था। विवाद बढ़ने पर इस विवादित सीन को हटा दिया गया था।

महाभारत : एकता कपूर 2008 में नए अंदाज में महाभारत सीरियल लेकर आईं थीं। इस सीरियल में द्रौपदी के कंधे पर बने टैटू पर दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि एकता कपूर ने महाभारत की हत्या कर दी। एकता कपूर का कहना था कि ये मॉर्डन जमाने की महाभारत है। इस पर मुकेश खन्ना ने कहा- संस्कृति कभी मॉर्डन नहीं हो सकती पुत्री, जिस दिन संस्कृति को मॉर्डन करोगे, खत्म हो जाओगी।

पोस्टर चोरी का भी लग चुका है आरोप : एकता कपूर की फिल्म हिज स्टोरी के रिलीज होने से पहले ही इसके पोस्टर पर काफी बवाल मचा था। आरोप था कि फिल्म का पोस्टर चोरी किया गया था। फिल्म मेकर सुधांशु सरिया का कहना था कि उनकी फिल्म लव के पोस्टर को कॉपी करके हिज स्टोरी का पोस्टर बनाया गया है। इसके अलावा एकता कपूर की जजमेंटल है क्या, द मैरिड वुमन और हीरो बोल रहा हूं पर भी पोस्टर चोरी का आरोप लग चुका है।

Share:

Next Post

भाजपा में 75 प्रतिशत नए चेहरे, तो दो-तीन बार के पार्षदों को टिकट नहीं देने पर विचार

Tue Jun 7 , 2022
नई सोच पर भाजपा… सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाली गैर राजनीतिक महिलाओं को देगी मौका… भोपाल। निकाय चुनाव में भाजपा नए विचारों के साथ टिकट वितरण पर फोकस कर रही है, जिसके तहत  दो से तीन बार पार्षद और एक बार महापौर रह लिए लोगों को फिर न आजमाने के बजाय नए चेहरों को […]