जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

देश में धर्मांतरण व लव जिहाद का चल रहा कुचक्र: आलोक कुमार

  • विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का शहर प्रवास

जबलपुर। इस देश में कुछ सम्प्रदाय के लोगों द्वारा षडयंत्र के तहत धर्मांतरण व लव जिहाद का खेल खेला जा रहा है। जिस पर तत्काल सरकार द्वारा कड़े कानून बनाने की जरूरत है। सेवा के नाम पर चल रहे कुछ मिशनरीज द्वारा लव व लैंड जिहाद फैलाने का कार्य कर रहे हैं। जिसको लेकर विहिप विभिन्न स्तर पर आंदोलन प्रारंभ करेंगी। हम राज्य सरकारों से उम्मीद करते हैं कि जल्द ही धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। यह कहना है नगर प्रवास पर आए विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का। सदर में आयोजित एक बैठक में उन्होंने विहिप के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


हिन्दू मंदिरों को सौंपे सरकार
इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कई सामाजिक बिंदुओ पर प्रकाश डाला जिसमें कि हिन्दू मंदिरों को लेकर केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया। और सरकार से मांग की के जल्द से जल्द हिन्दू मंदिरों को हिन्दू समाज को सौंपा जाना चाहिए, जिससे समाज सनातन परंपरा के अनुसार पूजन-अर्चन कर सके। प्राचीन काल से ही गुरुकुल परंपरा के अनुसार मंदिरों के द्वारा धार्मिक कार्यों के अतिरिक्त शैक्षणिक कार्य व राष्ट्रभक्त नागरिकों का निर्माण होता रहा है। लेकिन मंदिरों की संपत्ती पर सरकार का नियंत्रण होने से इनका सतत दुरुपयोग होता रहा है। अत: मंदिरों क ो हिन्दू समाज को सौंप देना चाहिए।

जन आंदोलन के रूप में विहिप करेगी कार्य
सेवा एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से अनुसूचित जनजाति, हिन्दू समाज व सेवा बस्तियों में सेवा संस्कार, शिक्षा व स्वाबलंबन की दृष्टि से विहिप अधिक ताकत के साथ जन आंदोलन के रूप में कार्य करेगी। जिसमें विहिप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर हिन्दू समाज के लोगों को जागरुक करेंगे।

Share:

Next Post

नाले में जा घुसी अनियंत्रित कार

Sat Dec 11 , 2021
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्रातंर्गत बरगी हिल्स में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर नाले में जा घुसी, गनीमत रहीं कि कार नीचे जाकर रुक गई और किसी प्रकार का हादसा घटित नहीं हुआ। कार के नाले में घुसने के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। वहीं उसका चालक कार छोड़कर […]