
डेस्क। सितंबर में ग्रह-नक्षत्रों में स्थिति में बदलाव होने वाला है। ज्योतिष के लिहाज से सितंबर माह खास है। इस महीने 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले शुक्र 5 सितंबर को अपनी स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। इसके बाद गुरु 14 सितंबर को मकर राशि में वक्री चाल चलेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे। सबसे अंत में बुध का भी तुला राशि में 22 सितंबर को गोचर होगा। 27 सितंबर से बुध इस राशि में वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। इन ग्रहों के गोचर का कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा, जबकि कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। जानिए किन राशियों को होगा फायदा-
1. वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना सबसे शुभ रहेगा। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत उत्तम रहेगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। इस राशि के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
2. मिथुन- मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। इस महीने आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी। करियर में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस महीने आपको शुभ समाचार मिल सकता है।
3. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह महीना बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान आपका लंबे समय से अटका काम बन सकता है। इस महीने आपको तरक्की मिलने के भी योग बनेंगे। आर्थिक मोर्चे पर भी लाभ होगा। हालांकि खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। रुका हुआ काम बनेगा।
4. कन्या- कन्या राशि वालों के बिगड़े काम बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है। ग्रहों के प्रभाव से आपको बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होगी। इस दौरान किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी।
5. वृश्चिक- इस महीने आपको खासा लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान कोई रुका हुआ काम बनेगा। इस महीने आपके खर्च बढ़ सकते हैं। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। संबंधों में सुधार होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved