
इंदौर। भाजपा की नगर और ग्रामीण की टीम कभी भी घोषित हो सकती है। 20 सदस्यीय टीम में 3 महामंत्रियों की घोषणा होना है। भाजपा के संगठन में महामंत्री का पद विशेष स्थान रखता है। इसी को लेकर भाजपा नेताओं में जद्दोजहद चल रही है और हर कोई चाह रहा है कि उनका समर्थक इस पद पर काबिज हो। सूत्रों का कहना है कि इसी पेंच को लेकर कार्यकारिणी की घोषणा होने में देर हो सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved