img-fluid

‘इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं, अगले छह महीने में शांति हो जाएगी’, मणिपुर CM का बड़ा बयान

August 30, 2024

इंफाल। मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (Chief Minister N Biren Singh) ने वादा किया है कि अगले छह महीने में राज्य में पूर्ण तरीके से शांति बहाल हो जाएगी। साथ ही उन्होंने पद छोड़ने से भी इनकार और कहा कि न तो उन्होंने कोई अपराध किया है और न ही कोई घोटाला किया है। इंटरव्यू में एन बीरेन सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने कुकी-जो और मैतेई नेताओं से बातचीत करने के लिए एक दूत नियुक्त किया है।


उल्लेखनीय है कि मई 2023 से मणिपुर में जातीय हिंसा चल रही है। कुकी-जो और मैतेई जातीय समूहों के बीच संघर्ष में अब तक 226 लोग मारे जा चुके हैं। एन बीरेन सिंह ने कहा कि बातचीत से विवाद का हल हो सकता है। वहीं बातचीत के लिए सीएम सिंह ने जिस दूत की नियुक्ति की है, वो नगा विधायक और हिल एरिया कमेटी के अध्यक्ष डिंगंगलुंग गंगमेई हैं।

Share:

  • छतरपुर के ‘अली ब्रदर्स’, पर शिकंजा, शहजाद के बाद अब भाईयों की बारी

    Fri Aug 30 , 2024
    छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर कांड में थाने पर हमले के मुख्य आरोपी शहजाद (shehzad ali) अकेला नहीं है, बल्कि उसके तीन और सगे भाई इस कांड में फंस गए हैं। शहजाद अली के बाद अब पुलिस की रडार पर उसके तीन भाई आजाद, फैय्याज और इम्तियाज (Azad, Faiyaz and Imtiaz) हैं, जिन पर हिंसा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved