देश

ठंड से अभी बिल्कुल भी राहत नहीं, इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा बढ़ेगी ठिठुरान

नई दिल्ली। उत्तर भारत में फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक कोल्ड वेब की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में 2-3 दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, कोल्ड डे के दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से से कम होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम होता है।

इन राज्यों छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि कोल्ड डे के दौरान मध्य प्रदेश की स्थिति और गंभीर हो सकती है। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे ठंड कम हो जाएगी। ओडिशा, पश्चिम बंगाल-सिक्किम में भी 28 से 30 जनवरी के बीच घना कोहरा रहेगा।

Share:

Next Post

बरगद के पेड़ को बचाने के लिए 24 घंटे नहीं सोते ग्रामीण, जानिए क्या है इसकी वजह

Wed Jan 26 , 2022
नई दिल्ली। दिल्ली में 120 साल पुराने बरगद (Banyan) के पेड़ की सुरक्षा करने के लिए स्थानीय लोग चौबीसों घंटे निगरानी (round the clock monitoring) करने लगे हैं। हाल ही में अज्ञात लोगों ने पेड़ को काटने का प्रयास किया था, जिसके बाद गांव के लोगों ने पेड़ की सुरक्षा करने का फैसला लिया है। […]