img-fluid

मप्र के कई शहरों में थी हमले की साजिश

June 10, 2023

एटीएस पूछताछ के बाद एनआईए पूछताछ में आतंकियों ने किए कई खुलासे

भोपाल। मध्यप्रदेश (MP) सहित तीन राज्यों से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से एटीएस (ATS) की पूछताछ के बाद एनआईए की पूछताछ जारी है, जिसमें आतंकियों ने अपने कई खौफनाक मंसूबे उजागर किए हैं। आतंकियों ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के कई शहरों में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे, जिनमें हथियार गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जाना था।


  • मध्यप्रदेश में सिमी और पीएफआई (PFI) की सक्रियता के बाद यहां संदिग्धों के कई ठिकानों पर छापे मारकर 6 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। इन आतंकवादियों ने कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब-उत तहरीर (HuT) उर्फ तहरीक-ए-खिलाफत नामक संगठन बनाया था, जो तेजी से अपना विस्तार कर रहा था। यह सभी लोग भोपाल और तेलंगाना में किराए के एक मकान में रहते थे। एटीएस ने जबलपुर से भी कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में देश के कई राज्यों में बड़े हमले की साजिश रचने की बात स्वीकारी थी। इसके बाद एनआईए ने भी इन आतंकियों से पूछताछ की थी, जिसमें इन्होंने मप्र के कई शहरों में बड़े हमले की साजिश रचना कबूल किया है।

    Share:

  • आज जश्न में डूबेंगी बहनें, कोई ढोल पर झूमेंगी, तो कोई बताशे बांटेंगी

    Sat Jun 10 , 2023
    भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी की चाबी के रूप में शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आज सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए आने से पहले प्रदेशभर में जश्न का माहौल शुरू हो गया है।  आज  दोपहर को जबलपुर से मुख्यमंत्री  योजना का शुभारंभ करेंगे,  जिसमें 50 हजार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved