भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

आज जश्न में डूबेंगी बहनें, कोई ढोल पर झूमेंगी, तो कोई बताशे बांटेंगी

भोपाल। मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी की चाबी के रूप में शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आज सवा करोड़ महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए आने से पहले प्रदेशभर में जश्न का माहौल शुरू हो गया है।  आज  दोपहर को जबलपुर से मुख्यमंत्री  योजना का शुभारंभ करेंगे,  जिसमें 50 हजार से अधिक महिलाओं के आने की संभावना जताई जा रही है।


प्रदेशभर में इस योजना को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। कहीं शिवराज की आरती उतारी जा रही है तो कहीं गीत गाए जा रहे हैं। भाजपाइयों द्वारा जगह-जगह आयोजन रखे गए हैं। दतिया में महिलाएं आनंद उत्सव मना रही हैं। दीपावली की तरह घर में मिठाई बनाई जा रही हैं।  ग्वालियर-मुरैना में बैंडबाजे की धुन पर महिलाएं थिरकतीं नजर आईं तो कहीं डीजे पर जश्न मनाया जा रहा है। उज्जैन में हर पंचायत क्षेत्र में महिलाएं नुक्कड़ नाटक कर रही हैं। टीकमगढ़ में लोकगीत गाए जा रहे हैं। विदिशा में महिलाएं साफे बांधकर बताशे बांटकर एक-दूसरे को बधाई दे रही हैं। पूरे प्रदेश में महिलाएं खुशी का इजहार कर रही हैं। शाम को खातों में 1-1 हजार रुपए आने के बाद महिलाएं घरों में घी का दीपक भी जलाएंगी।

Share:

Next Post

शनिवार के दिन करें ये खास उपाय, जीवन में करेंगे तरक्‍की, मेहरबान होंगे शनिदेव

Sat Jun 10 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। हिंदू धर्म के अनुसार सप्‍ताह में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता (gods and goddesses) की पूजा-अर्चना की जाती है। इसी क्रम में शनिवार का दिन शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से शनिदेव की विशेष कृपा (special favor) प्राप्‍त होती है। यदि जीवन में […]