
भोपाल। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव विनोद कुमार भी साथ थे। परमार ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, उच्च शिक्षा एवं जल संसाधन विभाग की सभी शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्ट्रर देखा एवं एसओ से पूरे स्टाफ की जानकारी ली। मंत्री एवं अधिकारियों ने बिना लिफ्ट इस्तेमाल किए सीढिय़ों से ही ऊपर नीचे होकर मंत्रालय के 4 फ्लोर पर स्थित विभागों का औचक निरीक्षण किया। मंत्री परमार ने लेट आने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि समय पर कार्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि मैं आज ठीक 10:30 बजे मंत्रालय आ गया था तब यहां कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था। मैं कभी भी औचक निरीक्षण करूंगा। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित या लेट आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही होगी। मंत्री परमार ने कहा कि आगे से कहना न पड़े। सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर व्यवस्थित रूप से कार्य करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved