img-fluid

MP में 2 लाख 70 हजार पदों पर होगी भर्ती, CM मोहन यादव का ऐलान

March 01, 2025

बालाघाट। बालाघाट (Balaghat) प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) ने कहा कि हम प्रदेश में आगामी समय में इंस्पेक्टर सहित तमाम विभाग के 1 लाख पद पर भर्ती करेगें और आगामी 5 साल में सरकारी व निजी सेक्टर मिलाकर 2 लाख 70 हजार पद भरे जायेगें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगामी 2028-29 तक 70 प्रतिशत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास होगें।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज 1 मार्च को बालाघाट जिले के प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री ने बालाघाट रेंजर कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम किसान सम्मेलन व दिव्यांगों को उपकरण वितरण में शिरकत की। इसके पहले मुख्यमंत्री ने हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान का लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल में 326 करोड़ के निर्माण कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास किया गया। जिसमें 264 करोड़ के 78 निर्माण कार्यो का लोकापर्ण व 62 करोड़ के 39 कार्यो का शिलान्यास शामिल हैं।


मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों को सौगात देते हुए कहा कि धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। वही गेहूं 26 सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर पर क्रय किया जायेगा। लाड़ली बहनाओं के माध्यम से विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बहना चिंता ना करें उनसे किया गया तमाम वादा पूरा किया जायेगा। यह योजना बंद नहीं होगी। हमने संकल्प पत्र में जो भी वादा किया है, उन सभी पर अमल होगा। सरकार सभी के बेहतरी के लिये कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को चेताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की धरती में ऐसे आतंक फैलाने वाले के लिये कोई स्थान नहीं हैं। लोगों को तंग करने वाले जिंदा नहीं जायेगें, कठोर कार्रवाई की जाएगी। नक्सलियों को हर हालत में यहां पर रहने नहीं दिया जायेगा। इनके आतंक व दादागिरी नहीं चलेगी।

Share:

  • MP के भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, प्रशासन पर दागे सवाल, मिलीभगत का लगाया आरोप

    Sat Mar 1 , 2025
    अशोकनगर। अशोकनगर (Ashoknagar) की चंदेरी विधानसभा (Chanderi Assembly Constituency) से बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह (BJP MLA Jagannath Singh) ने अपनी ही सरकार को विधानसभा में घेरते हुए कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. जगन्नाथ सिंह ने अशोकनगर में पदस्थ पीडब्ल्यडी के कार्यपालन यंत्री दिलीप विगोनिया का लंबे वक्त से तबादला नहीं होने को लेकर विधानसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved