जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर हैं ये 4 सब्जियां, रोजाना जरूर करें सेवन

नई दिल्ली। आंखें हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं। वो कहते हैं ना कि आंख नहीं तो हाथ-पैर बंद, यह बात बिल्कुल सही है। अगर आंखें नहीं रहेंगी तो आप कुछ देख ही नहीं पाएंगे और ऐसे में हाथ-पैरों का भी क्या काम रह जाएगा। जब आपको कुछ दिखाई ही नहीं देगा तो जाहिर है आप बिना किसी दूसरे व्यक्ति के सहारे के कहीं आ-जा भी नहीं पाएंगे।

इसलिए आंखों की देखभाल भी बेहद ही जरूरी है। एक स्वस्थ जीवनशैली में आंखों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जैसे हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए खानपान का सही होना जरूरी है, वैसे ही आंखों का स्वास्थ्य भी हम किस तरह का आहार लेते हैं, इसपर निर्भर करता है। अगर आप पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेंगे, तो उससे आंखें स्वस्थ रहेंगी और आंखों की रोशनी में भी वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?

ब्रोकली : आंखों की सेहत के लिए ब्रोकली को बहुत ही अच्छा आहार माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है। दरअसल, विटामिन-ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर होता है। आप इसे उबाल कर या फिर सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। 

[rrelpost]

पालक : पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण पालक को सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें विटामिन-ए, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्सैंटीन जैसे कैरोटीनॉयड्स पाए जाते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और मोतियाबिंद जैसी आंखों की बीमारियों से बचाव भी करते हैं।

गाजर : यह भी आंखों के लिए एक स्वास्थ्यवर्धक आहार है। इसमें भी बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि गाजर के अलावा संतरे और नींबू भी बीटा कैरोटीन के अच्छे स्रोत हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

शकरकंद : शकरकंद में भी गाजर की तरह ही बीटा कैरोटीन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी और फाइबर भी मौजूद होता है, जो आंखों को डैमेज होने से बचाता है और साथ ही आंखों की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत भी करता है। इसलिए आंखों के स्वास्थ्य के लिए आप इसे अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

Share:

Next Post

सऊदी अरब में वैज्ञानिकों ने खोजी हजारों साल पुरानी गुफा, मिले इंसानों के ऐसे अवशेष

Fri Aug 20 , 2021
रियाद । सऊदी अरब (Saudi Arabia) में एक ऐसी गुफा खोजी गई है जिसके भीतर वैज्ञानिकों (scientists) को हजारों साल पुरानी हड्डियां मिली हैं. ये लावा ट्यूब यानी एक ऐसी गुफा है, जो ज्वालामुखी से निकलने वाले लावा से बनी है. गुफा की लंबाई 1.5 किलोमीटर है. हड्डियों के विशाल संग्रह की खोज आईएफएल साइंस […]