जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

ये 4 राशि वाले होते हैं भाग्यशाली, कम उम्र में ही मिल जाती है तरक्की

आज के समय में हर कोई धन-दौलत कमाना चाहता है। लेकिन हर कोई व्यापार और नौकरी में सफलता हासिल नहीं करता है। ज्योतिष शास्त्र में कई राशियां ऐसी होती हैं, जिन्हें भाग्यशाली माना जाता है। कहा जाता है कि इस राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं और इन्हें धन की कमी नहीं होती है।

1. वृषभ राशि : ज्योतिष शास्त्र में इस राशि वालों को काफी भाग्यशाली माना जाता है। कहा जाता है कि इस राशि के जातक काफी मेहनती होते हैं। इन्हें जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है। इस राशि वाले थोड़ी मेहनत करके अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं। कहा जाता है कि यह कम उम्र में ही पैसा कमा लेते हैं।

2. कर्क राशि : कर्क राशि वालों की कुंडली के स्वामी चंद्रमा होते हैं। चंद्रमा मजबूत होने के करण यह हर काम को पूरे मन से करते हैं और खूब मेहनत करते हैं। इनकी मेहनत रंग लाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातक जीवन में वह मुकाम हासिल करते हैं, जो इन्होंने सोचा तक नहीं होता है। इन्हें पैतृक संपत्ति का लाभ मिलता है। यह कम उम्र में ही तरक्की पा लेते हैं और पैसों की कभी कमी नहीं होती है।

3. सिंह राशि : यह लोग प्रतिभा के धनी व गुणी होते हैं। इनकी राशि का स्वामी सूर्य होता है, जिसके कारण इन्हें अपार यश, सफलता और की प्राप्ति होती है। इनकी नेतृत्व क्षमता कम होती है। यह जीवन में तेजी से तरक्की हासिल करते हैं। यह भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

4. वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक खूब मेहनती होते हैं। यह जिस मुकाम को पाना चाहते हैं, वह उसे पूरे आत्मविश्वास व समर्पण के भाव से पा लेते हैं। इनकी मेहनत ही इनका भाग्य होता है। यह सफलता की सीढ़ियां जल्द चढ़ते हैं। इन्हें जीवन में भौतिक सुखों की कभी कमी नहीं होती है। यह हर मुकाम अपने दम पर हासिल करते हैं।

Share:

Next Post

Loco Pilot को अब अपने साथ नहीं ले जाने पड़ेंगे Line Box

Thu Apr 8 , 2021
अब पश्चिम मध्य रेल ने एक कॉमन लाइन बॉक्स का निर्माण कर उसे प्रचलन में लाया गया है भोपाल। लोको पायलट (Loco Pilot) एवं सहायक लोको पायलट (Loco Pilot) को ड्यूटी पर अपने साथ लाइन बॉक्स (Line Box)  ले जाने पड़ते थे, जिसमें ड्यूटी (Duty) के दौरान काम आने वालें उपकरण, हरी एवं लाल झंडियां, […]