लखनऊ। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा (BJP) को चार राज्यों शानदार जीत मिली है। इन राज्यों में मिली जीत के बाद चर्चा का विषय है कि नए मंत्रीमंडल (new cabinet) में किसे मौका मिलेगा किसे नहीं। वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aadityanath) की अगुवाई में बीजेपी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही है। नई सरकार में वो कौन से चेहरे होंगे जो हमे सत्ता की सीट पर बैठे हुए दिखाई देंगे इस प्रश्न का जवाब सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व के पास है। यह सभी को मालूम है कि मंत्रीमंडल की मुहर तो केंद्रीय नेतृत्व से लगेगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता आज दिल्ली जा सकते है। विधानसभा चुनाव के नतीजों में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं और आरएसएस के बीच यूपी में भाजपा की नई सरकार के गठन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। इधर, भाजपा के नेताओं को दिल्ली के इशारे का इंतजार है। दिल्ली से इशारा मिलते ही आज मुख्यमंत्री सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य दिल्ली जा सकते है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के नामों पर भाजपा और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से ही मोहर लगेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved