मनोरंजन

Sonam Kapoor के इन बयानों से मचा था बवाल, ऐश्वर्या को कहा आंटी तो परिणीति को…


डेस्क। सोनम कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 9 जून 1985 को मुंबई में जन्मी सोनम के लिए इस बार का जन्मदिन हर बार से खास है, क्योंकि वह जल्दी ही मां बनने वाली हैं। सोनम उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी में से हैं, जो अपने फैशन सेंस और एक्टिंग के साथ बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार अपने बयानों की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके कुछ विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2009 में सोनम कपूर एक ब्रांड का हिस्सा बनी थीं, जिसका कई वर्षों तक ऐश्वर्या राय चेहरा थीं। ऐश्वर्या को ये बात पसंद नहीं आई थीं। ऐसे में जब एक इंटरव्यू के दौरान सोनम से सवाल किया गया, तो उन्होंने ऐश्वर्या राय को गुजरे जमाने की आंटी कह दिया। सोनम ने क्लियर करते हुए कहा था, ‘ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ काम किया है, तो उन्हें आंटी ही बुलाऊंगी ना।’ फैंस को सोनम का ये कमेंट बिलकुल पसंद नहीं आया था और उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।

सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन दिनों दोनों के अफेयर की खूब खबरें आती थीं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान जब सोनम से रणबीर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘रणबीर बॉयफ्रेंड मटेरियल नहीं है। क्या लड़कियां उनको पसंद कर रही हैं, सच में? रणबीर एकदम सेक्सी नहीं है। वह मामा बॉय है, जिसके पैर के नाखून भी मां काटती हैं।’


एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर से पूछा गया था कि कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस और एक्टर की डेटिंग की खबरें क्यों आती हैं। इस पर सोनम कपूर का कहना था कि सभी एक्टर अपनी पीआर टीम की मदद से ये डेटिंग रूमर्स क्रिएट करते हैं। दीपिका पादुकोण की पीआर टीम काफी जोश में रहती है।

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में जब सोनम कपूर से परिणीति चोपड़ा को लेकर सवाल किया गया, तो उनके जवाब से हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, करण जौहर ने परिणीति के फैशन को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में सोनम ने कहा था कि परिणीति को टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

सोनम कपूर को उनके फैशन और स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्हें फैशन आइकॉन भी कहा जाता है। एक बार सोनम ने फैशन इंडस्ट्री को लेकर भी बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा था कि भारतीय आदमियों को बिना गे हुए फैशन की समझ नहीं आती।

सोनम कपूर की फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज’ के रिलीज होने पर राइटर शोभा डे ने कहा था कि इस फिल्म को ‘आई हेट डंब स्टोरीज’ कहना चाहिए। उन्होंने सोनम को भी एक ऐसी एक्ट्रेस बताया था, जिसमें वो बात नहीं है। इसके बाद सोनम ने शोभा के खिलाफ ट्वीट कर लिखा, ‘प्लीज शोभा डे को सीरियसली न लें। वो एक बूढ़ी महिला हैं और वो मेनोपॉज से गुजर रही हैं। तो जाने दीजिए।’

Share:

Next Post

भाजपा समेत महाराष्ट्र के छह पार्टियों के प्रमुखों को समन जारी करने का निर्देश, गठित जांच आयोग का बड़ा फैसला

Thu Jun 9 , 2022
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक स्मारक के पास जनवरी 2018 में हुई हिंसा की जांच कर रहे कोरेगांव भीमा आयोग ने एक आवेदन पर शिवसेना, कांग्रेस और भाजपा सहित राज्य के छह राजनीतिक दलों के प्रमुखों को सम्मन जारी करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश एक अर्जी पर दिया गया है जिसमें […]