देश

देश में बुजुर्गों को सबसे अच्छा जीवन जीने का अवसर दे रहा ये प्रदेश

नई दिल्ली। देश में बुजुर्गों को सबसे अच्छा जीवन जीने का अवसर राजस्थान (Rajasthan) दे रहा है। वहीं, बुजुर्गों की कम आबादी वाले राज्यों में से हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) सबसे ऊपर है। पूर्वोत्तर के राज्यों में मिजोरम (Mizoram) सर्वश्रेष्ठ पाया गया है।

केंद्रशासित प्रदेशों में जहां चंडीगढ़ (Chandigarh) सबसे आगे रहा, वहीं दिल्ली (Delhi) को अंडमान निकोबार (Andaman and Nicobar) से भी पीछे स्थान मिला। यह दावा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट को जारी करने वाली परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय के अनुसार बुजुर्गों के जीवन स्तर को मापने के लिए इंस्टीट्यूट फॉर कंपीटीटिवनेस द्वारा विभिन्न मानकों के इंडेक्स बनाए गए।

इनका लक्ष्य उनके जीवन से जुड़े ऐसे पहलू जांचना था, जो अब तक अध्ययन का केंद्र नहीं रहे हैं। इनमें राज्यवार बुजुर्ग होती आबादी का पैटर्न, उनकी दिक्कतों आदि को समझा गया। वित्तीय, सामाजिक, स्वास्थ्य और आय के जरिए जीवन के स्तर को निर्धारित किया गया।


किस राज्य का कितना स्कोर

50 लाख से अधिक बुजुर्ग
आबादी वाले राज्य

राजस्थान       54.61
महाराष्ट्र         53.31
बिहार             51.82
तमिलनाड       47.93
मध्यप्रदेश        47.11
कर्नाटक          46.92
उत्तर प्रदेश     46.80
आंध्र प्रदेश      44.37
प. बंगाल        41.01
तेलंगाना        38.19

50 लाख से कम बुजुर्ग आबादी वाले राज्य
हिमाचल    61.04
उत्तराखंड    59.47
हरियाणा    58.16
ओडिशा    53.95
झारखंड    53.40
गोवा    52.56
केरल    51.49
पंजाब    50.87
छत्तीसगढ़    49.78
गुजरात    49.00

पूर्वोत्तर के राज्य
मिजोरम    59.79
मेघालय    56.00
मणिपुर    55.71
असम    53.13
सिक्किम    50.82
नागालैंड    50.77
त्रिपुरा    49.18
अरुणाचल     39.28

केंद्रशासित प्रदेश
चंडीगढ़    63.78
दादरा,नगर हवेली    58.58
अंडमान निकोबार    55.54
दिल्ली    54.39
लक्षद्वीप    53.79
दमन और दीव    53.28
पुडुचेरी    53.03
जम्मू-कश्मीर    46.16

Share:

Next Post

तीन महीने में अफगानिस्तान की राजधानी पर कब्जा कर सकता है तालिबान

Thu Aug 12 , 2021
काबुल। तालिबानी आतंकी (Taliban terrorists) अफगानिस्तान(Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) पर 90 दिनों में कब्जा कर सकते हैं. इसकी संभावना तालिबान(Taliban) द्वारा अफगानिस्तान के दो तिहाई हिस्से सहित काबुल से 140 मील उत्तर में प्रमुख अफगान शहर पुल-ए-खुमरी पर कब्जा करने के बाद बढ़ गई है. एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने अमेरिकी खुफिया जानकारी का […]