
कोरोना वायरल का बढ़ता प्रकोप देखकर नए नियम बनाए जा रहे हैं। इस वायरस का प्रकोप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी पड़ रहा है। कई सारे टीवी शो की शूटिंग मुंबई से दूर जैसे गोवा, राजस्थान, हैदराबाद जाना पड़ रहा है और इसका कारण ये है कि मुंबई में फिलहाल लॉकडाउन लगा है। जिसके चलते कुछ सीरियल्स की शूटिंग नहीं हो पाने के कारण नए एपिसोड्स देखने को नहीं मिल रहे हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि कई शोज बंद हो जाएंगे, जिसमें शो कुर्बान हुआ, तुझसे है राब्ता और हमारी वाली गुड न्यूज शामिल हैं। खबरों के मुताबिक ये शोज जून महीने में ऑफ एयर हो जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved