img-fluid

कुंडली के ये योग बनाते हैं इंसान को धनवान, जानें कितने भाग्यशाली हैं आप

February 28, 2022

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिषशास्त्र (Vedic astrology) में किसी जातक की कुंडली का अध्ययन कर कुंडली में मौजूद ग्रहों की शुभ या अशुभ स्थिति को देखकर जातक की परेशानियों, सुख सम्पदा और धन लाभ (wealth and profit) आदि के बारे में बताया जाता है। आज हम आपको कुंडली में बनने वाले कई तरह के शुभ योगों में कुछ के बारे में बताने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली (birth certificate) में मौजूद कुछ ऐसे योगों के बारे में बताया गया है, जिससे यह तय होता है कि व्यक्ति धनवान बनेगा या नहीं।

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु स्वयं की राशि यानी धनु या मीन में हो और अपनी उच्च राशि कर्क (high zodiac cancer) में केन्द्र स्थान यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें घर में मौजूद हो तब दिव्य योग बनता है। यह योग मेष, कर्क, तुला और मकर लग्न वालों की कुण्डली में बनता है। जिन जातकों की कुण्डली में यह योग बनता है वह चरित्रवान और महान विचारों वाला होता है। ऐसे जातक लंबे समय तक सुखमय जीवन बिताते हैं। जीवन में सफलता की ऊंचाईयों (heights of success) तक पहुंचते हैं। समाज में इनका आदर होता है और लोग इनके गुणों एवं उपलब्धियों की प्रशंसा करते हैं।


अगर किसी जातक की कुण्डली में शनि ग्रह पहले, चौथे, सातवें (first, fourth, seventh) अथवा दसवें घर में अपनी स्वयं की राशि मकर या कुंभ में विराजमान होते हैं तो शुभ योग बनता है। इस योग को शश योग के नाम से जाना जाता है। यह एक प्रकार का राजयोग है। शनि अगर तुला राशि में भी बैठा हो तब भी यह शुभ योग अपना फल देता है। इसका कारण यह है कि शनि इस राशि में उच्च के होते हैं। जिनकी कुण्डली में यह योग मौजूद होता है वह व्यक्ति गरीब परिवार में भी जन्म लेकर भी एक दिन धनवान बन जाता है। मेष, वृष, कर्क, सिंह, तुला वृश्चिक, मकर एवं कुंभ लग्न में जिनका जन्म होता है उनकी कुण्डली में इस योग के बनने की संभावना रहती है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में अगर मंगल केन्द्र स्थान (Mars center) यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें घर में अपनी उच्च राशि मकर या मेष में हो तो रुचक बनता है। जिनकी जन्मपत्री में यह योग होता है वह साहसी और बलवान होते हैं। ऐसे व्यक्ति समाज में प्रभावशाली और कुशलवक्ता होते हैं। यह दीर्घायु होते हैं और सुख एवं ऐश्वर्य का आनंद प्राप्त करते हैं। इस योग को भी राजयोग के समान शुभ माना गया है।

Share:

  • उत्तरी सर्द हवाओं के प्रभाव से लुढ़का तापमान

    Mon Feb 28 , 2022
    ग्वालियर। ग्वालियर-चम्बल अंचल (Gwalior-Chambal Zone) में पिछले दो दिनों से सीधे उत्तर से ठंडी हवाएं (cold winds from the north) आ रही हैं। इस कारण तापमान में गिरावट होने के साथ वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में आसमान में बादल घुमड़ सकते हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved