ग्वाल्यिर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में नकली पुलिस को असली पुलिस ने दबोच लिया। यहां बाइक सवार दो बदमाश युवकों के द्वारा वाहन चालकों को पुलिस दरोगा बताकर अवैध वसूली (Illegal Extortion) कर रहे थे। यहां आरोपी युवको ने एक मिनी ट्रक और लोडिंग वाहन (loading vehicle) को रोका था। युवक खुद को दरोगा बताकर पूछताछ कर रहा था। गाड़ी के कागजात देखे और वाहन में तोड़फोड़ भी कर रहे थे।
जब इस घटना की सूचना पुलिस को हुई तो असली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने इनकी सूचना पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी कैलारस मुरैना के हैं। जबकि इनका एक साथी फरार हो गया। वहीं पुलिस ने तीनों युवको के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चालक ने डायल 100 को कॉल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने पूरी घटना बता दी। जिसके बाद पुलिस चालक को साथ में बैठाकर सर्चिंग के लिए गई। इस दौरान उन्हें बाइक पर सवार आरोपी एलएनआईपीई के सामने किसी अन्य मिनी ट्रक को रोके खड़े हुए मिले। यहां भी वह खुद को पुलिस बताकर अभद्रता कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो एक आरोपी सौरभ गौड़ फरार हो गया। जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved