
जबलपुर। केंट थाना क्षेत्रातंर्गत सदर स्थित एशियन वर्कशॉप की दुकान के काउंटर में रखी गल्ले की तिजौरी को दस मिनिट के भीतर अज्ञात चोरों ने पार कर दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि सदर गली नंबर-7 निवासी 39 वर्षीय बास्मीन बानों ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनकी एशियन बर्कशॉप की दुकान है। विगत दिवस वह दस मिनिट के लिये बाथरूम गई, वहां से लौटी तो काउंटर में रखी गल्ले की तिजौरी गायब थी। जिसमें सात हजार रुपये नगद व चांदी के छ: सिक्के और कुछ प्रापर्टी व दुकान के पेपर रखे हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved