मनोरंजन

बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री पहुंचीं पंजाब, सड़क किनारे खाए पराठे और ऑटो में किया सफर

डेस्क। सारा अली खान फिल्मों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स से भी फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर सोलो वेकेशन पर जाकर अपना मी-टाइम एन्जॉय करते देखा जाता है। बीते दिन सारा हिमाचल में छुट्टियां मना रही थीं। वहीं, अब वह पंजाब जा पहुंची हैं। सारा ने अपने वेकेशन की झलकियों को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ साझा किया है। एक्ट्रेस का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट जगत में वायरल हो गया है।

सारा अली खान के पंजाब वेकेशन का वीडियो इंस्टाग्राम वर्ल्ड में छाया हुआ है। इस क्लिप में एक्ट्रेस कभी महंगी गाड़ियां छोड़ ऑटो रिक्शा राइड का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। तो कभी उन्हें रोड साइड पर चंडीगढ़ के पराठों का आनंद लेते देखा जा रहा है। नो-मेकअप लुक में भी सारा का चेहरा काफी ग्लो कर रहा है। वहीं, एक्ट्रेस की ओर से दी गई ये विजुअल ट्रीट फैंस को काफी भा रही है।


सारा अली खान के वीडियो को पैपराजी विरल भयानी ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, ‘उसे जो भी आलोचना मिलती है, चाहे वह नकली हो या असली, वह कभी भी अपने आप को छुपाती नहीं है। अक्ल दाढ़ निकलवाने से लेकर गन्दा घर तक वह एक सामान्य, सरल व्यक्ति की तरह रहती है।’ दूसरे ने लिखा है,’यार ये कितनी प्यारी है।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी सारा की सादगी की तारीफ करते हुए हार्ट और लव वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘गैसलाइट’ में विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ में देखा जाना है। इसमें उनके साथ अली फजल और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे होंगे। ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ में सारा को विक्की कौशल के अपोजिट देखा जाएगा।

Share:

Next Post

Dubai International Bhojpuri film award में दिखा फिल्मी सितारों का जलवा

Fri Mar 17 , 2023
मुंबई (Mumbai)। यशी फिल्म्स प्रस्तुति का छठवां इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म (IBFA) अवार्ड 2023 का आयोजन देर रात दुबई (Dubai) में संपन्न हुआ। समारोह में बेस्ट फिल्म 2021 का अवार्ड फिल्म विवाह-2 (film marriage-2) के लिए निशांत उज्ज्वल और बेस्ट एक्टर (Nishant Ujjwal and Best Actor) का अवार्ड पवन सिंह (हमार स्वाभिमान) और बेस्ट एक्ट्रेस का […]