img-fluid

इस बॉलीवुड की एक्ट्रेस की बेटी ने पेट्रोल पंप पर बेची कॉफी, फिर बन गई स्‍टार और…..

October 29, 2025

मुंबई। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी और हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। इतना ही नहीं इस एक्ट्रेस ने 5 नेशनल अवॉर्ड (National Award) भी जीते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जो अच्छे पढ़े-लिखे परिवार से थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पेट्रोल पंप पर कॉफी बेची है।

शबाना आजमी
जिस एक्ट्रेस की हम बात कर रहे हैं वह हैं शबाना आजमी। शबाना का जन्म 1950 में हुआ था। उनके पिता कवि कैफी आजमी थे और मां शौकत आजमी एक्ट्रेस थीं।


  • पेट्रोल पंप पर किया काम
    शबाना ने पहले ही खुद को इंडीपेन्डेंट बना दिया था। कॉलेज जॉइन करने से पहले वह पेट्रोल पंप पर काम करने लगी थीं और वहां कॉफी बेचती थीं। शबाना इससे एक दिन के 30 रुपये कमाती थीं।

    परिवार से नहीं ली पैसों की मदद
    शबाना के परिवार वालों के पास पैसे की कमी नहीं थी। उनकी मां शौकत आजमी थीं जो थिएटर आर्टिस्ट और एक्ट्रेस थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी पैरेंट्स से मदद नहीं ली।

    इस फिल्म से किया डेब्यू
    शबाना ने फिर 1974 में बॉलीवुड डेब्यू किया फिल्म अंकुर से। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था।

    5 नेशनल अवॉर्ड जीते
    शबाना ने अपने करियर में कई जबरदस्त परफॉर्मेंस दी हैं और इसलिए उन्हें टोटल 5 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं अभी तक।

    शबाना और जावेद अख्तर
    शबाना की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। एक्ट्रेस को जावदे अख्तर से तब प्यार हुआ जब वह पहले से शादीशुदा थे। दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव आए और फिर दोनों ने शादी कर ली। आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की नेटवर्थ 206 करोड़ है।

    शबाना की फिल्म
    शबाना लास्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं जिसमें उनका और धर्मेंद्र का किस सीन काफी चर्चा में रहा था।

    Share:

  • साउथ अफ्रीका ने पहले टी20 में पाकिस्तान को धूल चटा रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

    Wed Oct 29 , 2025
    नई दिल्‍ली । पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका(Pakistan vs South Africa) तीन मैच की टी20 सीरीज(T20 series) का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम(Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम ने पाकिस्तान को 55 रनों के अंतर से धूल चटाई। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने रीजा हेंड्रिक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved