ज़रा हटके

दुनिया का पहला यह शहर है शाकाहारी, जानिए खासियत

नई दिल्‍ली। वैसे तो भारत देश में कई तरह के प्राचीन और दिव्य धार्मिक स्थल (divine shrine) हैं। भारत के हर राज्य हर मंदिर की अपनी खासियत है। हमारे भारत में एक जगह ऐसी भी है, जो दुनिया के पहले शाकाहारी शहर के रूप में जानी जाती है। हम बात कर रहे हैं गुजरात (Gujarat) के पालीताना शहर (Palitana City) की जो दुनिया में ऐसा अकेला शहर है जिसकी गिनती दुनिया के पहले शाकाहारी शहर के रूप में होती है, इस शहर का नाम है पालीताना! (Palitana City) 2014 में 200 से ज्यादा जैन मुनि और संतों ने भूख हड़ताल कर सरकार से जानवरों को मारने पर रोक लगाने और बूचड़खाना बंद किए जाने की मांग की थी, इसके बाद ही सरकार ने इसे शहर ही नहीं बल्कि विश्व का पहला शाकाहारी शहर घोषित किया था।



आपको बता दें कि पालीताना शहर गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है, यहां शत्रुंजय की पहाड़ी है, जहां पर तकरीबन एक हजार जैन मंदिर हैं, यहां जैन अनुयायी भी बड़ी संख्या में रहते हैं, ऐसे में लंबे समय से इस शहर में बूचड़खाने बंद किए जाने की मांग की जा रही थी, 2014 में जैन संतों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस बार सरकार को झुकना पड़ा और शहर में जानवरों को मारने पर रोक लगा दी गई, बूचड़खाने भी बंद करा दिए गए, इसके साथ ही एक सख्त कानून भी बनाया गया, ताकि शहर में चोरी-छिपे इस तरह की गतिविधियां न हो सकें। सरकार ने पालीताना को विश्व का पहला शाकाहारी शहर भी घोषित किया।

गुजरात का पालीताना शहर भावनगर जिले में है। यहां11वीं से 12वीं शताब्दी के दौरान यहां पर जैन मंदिरों का निर्माण किया गया था, ऐसी मान्यता है कि यहां पर श्रृषि मुनियों को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. इसीलिए पालीताना को जैन अनुयायियों का सबसे पवित्र शहर माना जाता है।

Share:

Next Post

PM Modi Birthday: स्वयंसेवक से प्रधानसेवक, कुंडली में मौजूद ये शुभ योग PM मोदी को बनाते हैं खास

Sat Sep 17 , 2022
नई दिल्‍ली। 17 सितंबर 1950, 11:00 प्रात:, मेहसाना, गुजरात में एक बालक का जन्म हुआ। आगे जाकर यह बालक विश्व के सबसे बड़ी लोकतांत्रिक सत्ता भारत देश (India Country) का प्रधानमंत्री बना। जी हां हम श्री नरेंद्र मोदी जी की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Shri Narendra Modi) की कुंडली […]