
नई दिल्ली। जापान ने कोविड-19 से पीड़ित कमजोर वर्ग के भारतीयों की मदद के लिए 30 अरब येन (करीब 2,113 करोड़ रुपये) के ऋण की स्वीकृति दी है। वित्त मंत्रालय ने आज बताया कि इस राशि का उपयोग कोविड़-19 महामारी से प्रभावित गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए किया जायेगा।
प्रभावित लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के सरकार के प्रयास के लिए यह बड़ी मदद साबित हो सकता है। आर्थिक मामले विभाग के अतिरिक्त सचिव सी.एस. महापात्रा और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी सतोशी ने इस संबंध में नोट साझा किये। ऋण समझौते पर महापात्रा और जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के भारत में मुख्य प्रतिनिधि कात्सू मात्सूमोतो ने हस्ताक्षर किये।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved