जीवनशैली

इस फल में इतने गुण, शरीर की कई कमियों को करता है दूर


फल खाना हमेशा से ही सेहत के लिए अच्छा रहा है। लेकिन कुछ फल इतने गुणकारी होते है कि हमें उनकी सही जानकारी नहीं होती। ऐसा ही एक फल है संतरा। संतरे में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन और ग्लूकोज अत्यधिक मात्रा में पाए जाने से यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार संतरे में विटामिन सी, पोटैशियम और फोलिक एसिड होती है और यह खूबसूरती के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एक रिपोर्ट के अनुसार विटामिन सी कोलाजेन के साथ ही महा पौष्टिक लुटीन के उत्पादन के लिए अनिवार्य है।

– संतरा खाने से पेशाब की जलन और अवरोध की समस्या दूर होती है।
– संतरा खाने से मोटापे पर नियंत्रण पाया जा सकता हैं।
– संतरे के ताजे फूल को पीसकर उसका रस सिर में लगाने से बालों की चमक बढ़ती है।
– संतरा खाना बवासीर की बीमारी में भी एक गुणकारी फल है।
– बच्चे, बूढ़े, रोगी और दुर्बल लोगों को अपनी दुर्बलता दूर करने के लिए संतरे का सेवन करना चाहिए।
– संतरा खाने व संतरे का जूस पीने से स्कर्वी रोग से सुरक्षा मिलती है। इससे दांतों और मसूड़ों के रोग भी दूर होते हैं।
– मिरगी रोग में संतरे का सेवन करने से बहुत लाभ होता है।
– भोजन में अरूचि होने, भूख नहीं लगने पर संतरे और अनार के रस में काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर पीने से भूख न लगने की समस्या दूर होती है।
– संतरे में डेढ़ सौ ग्राम रस में काला नमक और अदरक का रस मिलाकर पीने से बदहजमी के दोष से निजात मिलता है।
– उलटी होने या उलटी की आशंका होने पर संतरे का सेवन करने से बहुत लाभ होता है, वमन नहीं होती है।

Share:

Next Post

त्योहार भी मनाना है और बचत भी करना है, कैसे करें जानिएं

Mon Oct 19 , 2020
नई दिल्ली। देश में त्योहार का सीजन शुरू हो गया है। नवरात्री चल रही है, दशहरा, दीपावली और फिर शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आम हो या खास सभी का खर्च बढऩे वाला है। कोरोना काल में हर किसी का नुकसान हुआ है, लेकिन धीरे-धीरे लोग इससे उबरने लगे है और त्योहारों […]