विदेश व्‍यापार

भारत के अमीर अडानी, अंबानी और दमानी ने ऐसे गंवाई अपनी संपत्ति, यहां देखें टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट

नई दिल्‍ली (New Delhi)। इस साल भारत के अमीरों की सम्‍पत्ति (Wealth of the rich) लगातार गिरती जा रही है, हालांकि यह उनके साथ ही नहीं बल्कि इस तरह दुनिया के और भी अमीरों के साथ इस तरह देखने को मिल रहा है। वहीं भारतीय धन कुबेरों (indian wealth kuberon) को लगता है धन की देवी लक्ष्मी (goddess lakshmi) रूठ गई हैं। दौलत गंवाने के मामले में इस साल अबतक जहां टॉप-3 अमीर भारतीय हैं तो टॉप-15 में 7 अरबपति भारतीय हैं, वहीं अमेरिकी रईसों पर लक्ष्मी मेहरबान हैं। इस साल कमाई में टॉप-15 रईसों में से 8 अमेरिका से हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय अरबपति गौतम अडानी ने बुधवार को एशिया के सबसे अमीर शख्स होने का तमगा खो दिया. उनकी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में और गिरावट आई, जबकि उनका कारोबार अमेरिकी इंवेस्टमेंट रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए गंभीर धोखाधड़ी के आरोपों से जूझ रहा है।

वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल दौलत गंवाने के मामले में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी नंबर वन हैं। पिछले साल अडानी कमाई में नंबर एक पोजीशन पर थे। इस साल अब तक उन्होंने कुल 64.2 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी है, जिनकी कुल संपत्ति में से 7.85 अरब डॉलर कम हो चुके हैं। कुल 2.93 अरब डॉलर गंवाकर डीमार्ट के राधाकृष्ण दमानी टॉप लूजर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।



अडानी, अंबानी और दमानी टॉप लूजर
टॉप-15 लूजर में कुल भारतीय अरबपतियों ने इस साल अब तक करीब 77 अरब डॉलर गंवाए हैं। अडानी, अंबानी और दमानी के अलावा सावित्रि जिंदल को 1.08 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। रवि जयपुरिया को 752 मिलियन डॉलर, कुमार बिड़ला को 729 मिलियन डॉलर और अश्वनी दानी को 642 मिलिन डॉलर की चपत लगी है। वहीं, महेंद्र चोकसी ने इस साल अब तक 591 मिलियन डॉलर गंवाए हैं।

अमेरिकियों ने करीब 137 अरब डॉलर कमाए
टॉप-15 गेनर में शामिल अमेरिका के 8 अमीरों इस साल करीब 137 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़े हैं। इसमें में सबसे बड़ा हिस्सा एलन मस्क का है। मस्क इस समय 178 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर हैं। मस्क ने इस साल अब तक अपनी संपत्ति में 40.5 अरब डॉलर जोड़े। पिछले साल एलन मस्क लूजर नंबर वन थे।

टॉप गेनर की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग तीसरे स्थान पर हैं। इन्होंने 23.3 अरब डॉलर का इजाफा अपने नेटवर्थ में किया है। जेफ बेजोस पर भी इस साल लक्ष्मी मेहरबान रहीं और जेफ की कमाई 19.2 अरब डॉलर बढ़ गई। इनके अलावा लैरी पेज की संपत्ति इस साल 12.7 अरब डॉलर उछली है तो सर्गी ब्रिन की 12.1 अरब डॉलर। लैरी एलिशन की संपत्ति में 10.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है तो एबिगेल जॉनसन की संपत्ति 6.91 अरब डॉलर बढ़ी है। बिल गेट्स की संपत्ति में भी इस साल अब तक 6.57 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट
फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 10 अमीरों की सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली पहले स्थान पर हैं. दूसरे पर एलन मस्क, तीसरे पर जेफ बेजोस, चौथे पर लैरी एलिसन, पांचवें स्थान पर वॉरेन बफे, छठे स्थान पर बिल गेट्स, सातवें स्थान पर कार्लोस स्लिम हेलु एंड फैमिली, आठवें स्थान पर लैरी पेज नौवें स्थान पर मुकेश अंबानी और दसवें स्थान पर गौतम अडानी का नाम है।

Share:

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एरोन फिंच ने अचानक लिया संन्यास!

Tue Feb 7 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के टी-20 कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने इटंरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है। उनके इस अचानक संन्‍यास (sudden retirement) से सभी को हैरान कर दिया। बता दें कि वनडे औऱ टेस्ट से पहले ही फिंच ही खुद को अलग कर लिया था, […]