img-fluid

Samantha और Naga Chaitanya की प्रेम कहानी में आज के दिन ऐसे आई दरार!

October 07, 2023

मुंबई (Mumbai)। नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु (Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu) भले ही अब साथ न हो, मगर एक वक्त था जब दोनों साउथ सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर और परफेक्ट कपल्स (Most Popular and Perfect Couples) में से एक हुआ करते थे। दोनों की जोड़ी को फैंस फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में भी काफी पसंद करते थे। इनके तलाक की खबर सामने आने के बाद फैंस का दिल टूट गया था। फैंस उनके तलाक के कई महीनों बाद तक दोनों के दोबारा साथ आने की उम्मीद लगाए बैठे रहे थे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। कपल का तलाक होने से पहले सामंथा और नागा चैतन्य के लिए आज यानी कि 7 अक्तूबर की तारीख बहुत खास हुआ करती थी। इसलिए आज हम आपको नागा चैतन्य और सामंथा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।


सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 7 अक्तूबर 2017 को शादी रचाई थी। आज ही के दिन दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी के समय सिर्फ इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग की ही नहीं, बल्कि परियों की कहानी जैसी इनकी खूबसूरत लव स्टोरी की भी चर्चा जोरों पर थी। अगर दोनों आज साथ होते तो अपनी शादी की छठवीं सालगिरह मना रहे होते। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2009 में फिल्म ‘ये माया चेस्वे’ के सेट पर हुई थी। इनकी जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था, लेकिन उस वक्त दोनों ही किसी और को डेट कर रहे थे।



फिल्म के सेट पर दोनों के बीच पहली नजर वाला प्यार न सही, लेकिन दोनों की दोस्ती जरूर हो गई थी। ‘ये माया चेस्वे’ के छह साल बाद दोनों एक बार फिर एक फिल्म के सेट पर टकराए। इस दौरान दोनों का ही अपने-अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो चुका था। इस फिल्म में दोनों ने दोबारा साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनके बीच प्यार की शुरुआत हो गई थी। शूटिंग खत्म होते-होते सामंथा और नागा चैतन्य के अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी थीं। दोनों के अफेयर के चर्चे जोर पकड़ने लगे थे।

वर्ष 2016 में यह दोनों एक साथ वेकेशन पर गए थे, जहां नागा चैतन्य ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में सामंथा को प्रपोज किया था और अभिनेत्री ने हामी भी भर दी थी। इसके बाद सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए दोनों ने 2017 में रॉयल अंदाज में शादी कर ली थी। 6 अक्तूबर को कपल ने वाइट वेडिंग की थी और 7 अक्तूबर को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों एक-दूसरे के हो गए थे।

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। फैंस के फेवरेट कपल होने के बावजूद इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। वर्ष 2021 में आपसी सहमति से दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। 2 अक्तूबर 2021 को सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने अपना रिश्ता खत्म करते हुए तलाक ले लिया था। दोनों अक्सर एक दूसरे के बारे में बात करते नजर आते हैं, लेकिन अब दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

Share:

  • ग्वालियर में देर रात मचा बवाल: सिंधिया समर्थकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

    Sat Oct 7 , 2023
    ग्वालियर। शुक्रवार की रात ग्वालियर (Gwalior) में सिंधिया समर्थकों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले. दलित भाजपा कार्यकर्ता (BJP Worker) का आरोप है कि उसे जाति सूचक गालियां दी गई और मारपीट की गई. दरअसल, पुरानी रंजिश को लेकर स्टेशन परिसर में शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंच गया. पुलिस (Police) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved