
भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र नहीं बल्कि कोसना पत्र जारी किया है। कांगे्रस ने हमेशा जनता के साथ धोखा किया। प्रदेश की जनता से 15 माह तक छल-कपट और झूठ बोलकर सरकार चलाने वाले कमलनाथ और देश-प्रदेश के सबसे बड़े जयचंद दिग्विजय सिंह को जनता जानती है। इनके कर्मों के कारण ही आज प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं और अब इस छल-कपटी औैर झूठ मंडली को जबाव जनता ही देगी। इस झूठ मंडली ने गरीब, किसानों का मजाक उड़ाया है। अब वे फिर से उपचुनाव में वचन पत्र लेकर आ रहे हैं, यह जनता के साथ छलावा है। जनता उपचुनाव में कांग्रेस को माफ करने वाली नहीं है। शर्मा आज सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved