
डेस्क। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग (Firing) के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी विक्की गुप्ता के भाई सोनू गुप्ता (Sonu Gupta) को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। मुंबई पुलिस का इस मामले पर कहना है कि क्राइम ब्रांच को इस बात का शक है कि सोनू गुप्ता भी फायरिंग की साजिश (Involved) में शामिल है।
मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक और अहम जानकारी साझा की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सागर पाल गैंगस्टरों के जीवन जीने के ढंग से प्रभावित था। पुलिस का कहना है कि सागर अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए गैंग से जुड़ा था। गैंग से हाथ मिलाने के बाद उसे अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने का काम मिला था। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपियों से कहा गया था कि यह एक बड़ा काम है, जिसे करने के लिए उन्हें अच्छा पैसा मिलेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved