img-fluid

Redmi का ये नया 5G फोन इस दिन होगा लॉन्‍च, मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

November 24, 2021

नई दिल्ली। टेक कंपनी शाओमी के सब ब्रांड रेडमी का नया फोन Redmi Note 11T 5G लॉन्च अगले सप्ताह, 30 नवंबर को लॉन्चिंग को तैयार है। ये दमदार स्मार्टफोन है जो 6nm मीडियाटेक डाइमेसिटी चिपसेट, डुअल 5G और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला है। इन खासियतों की जानकारी खुद Xiaomi इंडिया के ग्लोबल वाइस प्रेजिडेंट मनु कुमार जैन ने साझा की है। अगर आप भी ये स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो लॉन्चिंग से पहले आप भी इसकी उन खासियतों के बारे में जान लीजिए जो इसे ख़ास बनाती हैं।

आपको बता दें कि Redmi इंडिया ने Jio के साथ मिलकर Redmi Note 11T स्मार्टफोन के लिए 5G ट्रायल किया है। इस लैब ट्रायल से ये बात सामने आई है कि 5G नेटवर्क से यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

ऐसा माना जा रहा है कि Redmi Note 11T 5G पिछले महीने चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 11 का रीबैज वर्जन हो सकता है। Redmi Note 11T 5G डाइमेंशन 810 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। Redmi इस डिवाइस को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ पेश कर सकता है।

बात करें कीमत की तो Redmi Note 11T 5G को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत का खुलासा लॉन्चिंग के बाद ही हो पाएगा।



ऐसा माना जा रहा है कि Redmi Note 11T 5G में 6.6-इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के बेस वैरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प मिल सकती है, मिड-वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज और टॉप-वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जा सकती है।

Redmi Note 11T 5G एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। इसमें सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Redmi Note 11T 5G में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा जो 5000mAh की बैटरी को काफी तेजी से लॉन्च करेगा। Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इसका अनावरण पूरी तरह से वर्चुअल इवेंट में दोपहर 12 बजे IST से किया जाएगा।

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Wed Nov 24 , 2021
    24 नवंबर 2021 1. एक लाठी की अजब कहानी, उसके भीतर मीठा पानी। उस लाठी में गांठे-दस, जो चाहे वो, पीले रस। उत्तर. ….गन्ना 2. जादू के डंडे को देखो, न तेल न पानी। पलक झपकते तुरंत रोशनी सभी ओर फैलानी। उत्तर.. …..ट्यूबलाइट 3. एक पैर है, काली धोती, सर्दी में हरदम है सोती। सावन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved