विदेश

ये शख्स 67 सालो से एक बार भी नहीं नहाया, वैज्ञानिको ने रिसर्च में पाया की इसे…

तेहरान। ज्यादातर लोग रोजाना नहाते हैं। डॉक्टरों (doctors) का भी यही मानना हैं कि यदि आप हर दिन नहाते हैं तो आप बहुत सारि बीमारियों से बच सकते हो। लेकिन दुनिया में एक ऐसा शख्स है जो पिछले 67 सालो से नहीं नहाया है। दुनिया के इस सबसे गंदे आदमी का नाम Amou Jaji है। इसकी उम्र 87 साल है, ये शख्स ईरान के देजगह गांव (Iran Dejgah Village) में रहता है।


Amou Jaji आज से करीब 67 साल पहले 20 साल की उम्र में आखिरी बार नहाया था। हैरान करने वाली बात है कि दशकों से नहीं नहाने के बावजूद शख्स को कोई बीमारी नहीं है। डॉक्टरों ने Amou Jaji के कई टेस्ट किए, जिसमें वो स्वस्थ पाया गया। उसको कोई बीमारी नहीं है। 67 साल से नहीं नहाने का दावा करने वाले Amou Jaji का कहना है कि नहाना उसके लिए अशुभ साबित होगा और वो मर जाएगा। Amou Jaji सिर्फ नहाने के मामले में ही गंदा नहीं है। वो सड़क पर मरे पड़े जानवरों को खाता है। इसके अलावा वो नाली का पानी भी पी लेता है।

Amou Jaji को साही (porcupines) खाना बहुत पसंद है। Amou Jaji के यूनिक लाइफस्टाइल (Unique Lifestyle) की वजह से उसका कोई दोस्त नहीं है। कोई उसे अपने पास भी आने नहीं देता है। लेकिन Amou Jaji आजकल वैज्ञानिकों (scientists) के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वैज्ञानिक रिसर्च (scientific research) के लिए Amou Jaji के पास आते रहते हैं।

Share:

Next Post

अब SBI ग्राहक इस नंबर पर कॉल करके निपटा सकते हैं कई काम, जानिए क्या हैं इसके फायदे

Fri Jan 21 , 2022
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है। अगर आपका बैंक खाता भी एसबीआई में है, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। एसबीआई समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नई सुविधाएं पेश करता रहता है। इसी क्रम में एसबीआई ने अपने ग्राहकों की सुविधा […]