जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

धन की देवी मां लक्ष्मी को ये पौधा है बहुत प्रिय, इस दिशा में लगाने से होगी पैसों की बरसात

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के अनुसार कुछ पौधे घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) का संचार करने में सहायक होते हैं। सभी पौधों को घर में जगह नहीं दी जा सकती। कुछ पौधे घर में निगेटिविटी (negativity) लाते हैं। इसलिए घर में सोच-समझ कर, सलाह के बाद ही पौधे लगाए। ऐसा ही एक पौधा है लक्ष्मणा। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) प्रसन्न होती है जिससे घर में धन का आगमन होता है।


धार्मिक मान्यता के मुताबिक लक्ष्मणा पौधे (Lakshmana plants) से धन की देवी मां लक्ष्मी का संबंध होता है। इस घर में लगाने से धन प्राप्ति का योग बनता है। इसके अलावा ये पौधा जहां भी होता है वहां से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। साथ जिस घर में यह पौधा लगा होता है वहां हमेशा मां लक्ष्मी निवास करती हैं। लक्ष्मणा पौधे के बारे में कहा जाता है कि ये बेल प्रजाति का है। इसकी पत्तियां पान या पीपल के पत्ते के समान होती हैं। आयुर्वेद (Ayurveda) में भी इस पौधे का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे लक्ष्मण बूटी (Laxman Booti) के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इस पौधे में धन आकर्षित (attract money) करने की क्षमता होती है। यही कारण है कि इसे घर लगाने से आर्थिक समस्या नहीं रहती है। परिवार के सदस्यों की आमदनी बढ़ती है और घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहता है। लक्ष्मणा का पौधा घर में पूरब या पूर्व-उत्तर की दिशा में लगाएं। उत्तर दिशा धन का कारक है और इस दिशा से धन के देवता कुबेर का भी संबंध रहता है। ऐस में लक्ष्मणा के पौधे को इस दिशा में लगाने से घर में धन का आगमन होता रहता है। साथ कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

Share:

Next Post

पॉकेटमारी करते पकड़ी गयी पॉपुलर एक्ट्रेस, जानिए क्या-क्या चीजें हुई बरामद

Sun Mar 13 , 2022
कोलकाता। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री (bengali film industry) की जानी-मानी अभिनेत्री के बारे में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। अभिनेत्री को पॉकेट मारी के आरोप में हिरासत में लिया गया है। ये अभनेत्री हैं रूपा दत्ता (Rupa Dutta) जो बंगाल फिल्म इंडस्ट्री का एक परिचित चेहरा है। रूपा (Rupa Dutta) बांग्ला की […]