खेल बड़ी खबर

इस खिलाड़ी ने अपनी पहली ही वनडे पारी में बना दिया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के ऑलराउंडर और पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Sahid Afridi) 1 मार्च को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे पाकिस्तान के बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। वे टीम (Teem) के कप्तान भी रहे। आज भी उनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है, जो दुनिया के 2600 से अधिक खिलाड़ी (Khiladi) नहीं तोड़ सके हैं। अफरीदी ने पाकिस्तान की ओर से 524 इंटरनेशनल (International) मुकाबले खेले। वे देश की ओर से 500 से अधिक मैच खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी पहली ही वनडे पारी में सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड बना दिया था।


अफरीदी ने 398 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने वनडे में 351 छक्के लगाए हैं। वे 350 से अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो अब तक 2608 खिलाड़ी उतर चुके हैं, लेकिन कोई भी अफरीदी के रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सका है। विंडीज के क्रिस गेल (Chris Gel) 331 छक्के दूसरे नंबर पर हैं। अफरीदी के डेब्यू के समय उनकी उम्र 16 साल बताई गई थी। अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि डेब्यू के वक्त तब मैं 16 का नहीं बल्कि 19 साल का था। मेरा जन्म 1975 में हुआ है।

अफरीदी ने कई बार संन्यास लिया और फिर मैदान पर लौटे। उन्होंने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच साल मई 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। यह एक टी20 मैच थे। साल 1998 में टेस्ट डेब्यू करने वाले अफरीदी ने 2006 में संन्यास ले लिया। लेकिन साल 2010 में वह दोबारा टेस्ट टीम में लौट आए और वो भी बतौर कप्तान। 2011 वर्ल्ड कप के बाद भी उन्होंने संन्यास की घोषणा की, लेकिन कुछ ही महीनों के अंदर वह टीम में लौट आए। इसके बाद उन्होंने 2015 का वर्ल्ड कप और 2016 का टी20 वर्ल्ड कप खेला।


4 अक्टूबर 1996 को अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ नैरोबी में 37 गेंद पर शतक लगाकर वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया। पारी में उन्होंने 6 चौके और 11 छक्के लगाए थे। इस पारी के बाद वे रातों-रात स्टार बन गए। हालांकि बाद में न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। आज वनडे का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम है। उन्हांने 31 गेंद पर यह कारनामा किया। अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 मुकाबले खेले हैं। वे 2009 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में भी शामिल थे। उन्होंने टेस्ट में 1716 रन बनाए और 48 विकेट लिए। वनडे में वे 8064 रन और 395 विकेट ले चुके हैं। टी20 की बात करें तो अफरीदी ने 1416 रन और 98 विकेट लिए। भले ही वे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वे आज भी दुनिया की कई टी20 लीग में खेल रहे हैं।

Share:

Next Post

किसान आंदोलन और सरकार को लेकर राम रहीम ने जेल से लिखी चिट्ठी

Mon Mar 1 , 2021
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) ने एक बार फिर से जेल (Jel) से चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में राम रहीम ने लिखा है कि देश (Desh) के अन्नदाता और देश के राजा (Raja) में जो विवाद चल रहा है, प्रभु आप दोनों को रास्ता दिखाए। ताकि देश जो […]