जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

शनि व सूर्य की स्थिति से 30 साल बाद बन रहा ये दुर्लभ योग, इन राशि वालो को मिलेगा जबरदस्‍त लाभ

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। ग्रह के राशि परिवर्तन से किसी न किसी योग का निर्माण होता है। यह योग कुछ राशियों के लिए शुभ रहता है और कुछ राशि वालों को कष्टों का सामना करना पड़ता है। हिंदू नववर्ष 2079 की शुरुआत हो चुकी है। इस नवसंवत्सर में 30 साल बाद शनि व सूर्य की स्थिति से दुर्लभ योग (Rare Yoga) का निर्माण हो रहा है। वर्तमान में सूर्य शनि की राशि कुंभ (Zodiac Aquarius) में विराजमान हैं। वहीं शनिदेव अपनी स्वराशि मकर में विराजमान हैं। जानें दोनों ग्रहों की इस स्थिति का किन राशि वालों को होगा महालाभ-


मेष-
आपके लिए ग्रहों का शुभ संयोग शुभ फलदायी रहेगा। इस समय आपको हर काम में सफलता (Success) हासिल होगी। व्यापार में मुनाफा (profit) होने के योग बनेंगे। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। कारोबार में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बॉस की तारीफ मिल सकती है।

सिंह-
सिंह राशि (Leo sun sign) वालों के लिए सूर्य व शनि का संयोग शुभ साबित होगा। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के संकेत हैं। सैलरी में बढ़ोतरी व प्रमोशन होने के योग बनेंगे। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपको नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

गुलाबी शौचालय और स्वचलित यांत्रिक पार्किंग ने दिलवाए दो अवॉर्ड

Wed Apr 6 , 2022
निगम 25 स्थानों पर पीपीपी मॉडल के तहत बनाएगा महिलाओं के लिए शौचालय, 400 स्क्वेयर फीट जगह पर खड़े हो सकेंगे 60 दो पहिया वाहन भी इंदौर। नगर निगम पीपीपी मॉडल (PPP Model) पर महिलाओं के लिए शी कुंज नाम से गुलाबी शौचालयों (pink toilets) का निर्माण कर रहा है। पहले चरण में चार स्थानों […]