विदेश

OMG : इस तीन टांगों वाले व्यक्ति ने दुनिया को किया 77 साल तक हैरान, बना रहा रहस्य

यह दुनिया कई हैरान करने वाली और अचरज में डालने वाली चीजों से भरी हैं जिसमें कई प्राकृतिक अनोखी जगहों के साथ ही इंसानों में भी अनोखापन देखने को मिलता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला तीन टांगों वाले व्यक्ति के साथ जिसने पूरी दुनिया को 77 साल तक हैरान किया था। यह इंसान इटली का रहने वाला था जिसकी दो नहीं बल्कि तीन टांगें थी। हम बात कर रहे हैं फ्रांसेस्को ‘फ्रैंक’ लेंटिनी के बारे में जिसने 18 मई 1889 को इटली के सिसिली द्वीप में जन्म लिया था।

वह अपने 12 भाई-बहनों में पांचवें नंबर का था। जब वह बहुत छोटा था, तभी उसके माता-पिता ने उसे उसके चाचा-चाची के पास भेज दिया था, जहां उसका पालन-पोषण हुआ और वहीं से उसके करियर की भी शुरुआत हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि लेंटिनी की तीन टांगें, चार पैर और दो गुप्तांग थे। उसका चौथा पैर उसकी तीसरी टांग के घुटने के पास से निकल रहा था। हालांकि वह पैर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया। कहा जाता है कि लेंटिनी एक प्रकार के विकार से पीड़ित थे, जिसमें उनके शरीर से आधा जुड़वां बच्चा जुड़ा हुआ था। वो ‘आधा बच्चा’ उनकी रीढ़ की हड्डी के साथ जुड़ा था।

फ्रैंक लेंटिनी को अपनी पूरी जिंदगी तीन टांगों, चार पैरों और दो गुप्तांगों के साथ ही गुजारनी पड़ी। ऐसा नहीं है कि फ्रैंक ने अपने अतिरिक्त अंगों को हटवाने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन डॉक्टरों ने साफ-साफ कह दिया था कि अगर वह अपने अतिरिक्त अंगों को हटवाते हैं तो उन्हें लकवा मार सकता है और वो हमेशा के लिए अपाहिज हो सकते हैं, क्योंकि उनकी जो तीसरी टांग थी, वो उनकी रीढ़ की हड्डी के बिल्कुल पास थी।


फ्रैंक जब 12 साल थे, तब उनकी मुलाकात विंसेनजो मैगनैनो नामक शख्स से हुई, जो उस समय एक सर्कस का मालिक था। उसने फ्रैंक को सर्कस में भर्ती होने का सुझाव दिया, जो फ्रैंक को अच्छा लगा। देखते ही देखने फ्रैंक सर्कस में दर्शकों की पहली पसंद बन गए। तीन टांगें होने के बावजूद उनके पास गजब की फुर्ती थी। वह अपनी तीसरी टांग से फुटबॉल को किक मारा करते थे, जो लोगों को काफी पसंद आता था। साथ ही साथ वह हाजिर जवाबी थी थे और अपने जवाब से दर्शकों का दिल जीत लेते थे।

कई बार फ्रैंक अपनी तीसरी टांग का इस्तेमाल स्टूल की तरह किया करते थे और उसपर बैठ जाते थे। अक्सर लोग उनसे यह सवाल पूछते थे कि वह अपने लिए तीन पैरों वाला जूता कहां से खरीदते हैं? इसपर फ्रैंक जवाब देते कि वह हमेशा दो जोड़ी जूता खरीदते हैं और एक अतिरिक्त जूता अपने एक पैर वाले दोस्त को दे देते हैं। साल 1907 में फ्रैंक ने थेरेसा मुरे नाम की महिला से शादी की, जिससे उन्हें चार बच्चे हुए।

हालांकि दोनों का साथ जिंदगी भर का नहीं रहा। 1935 में दोनों अलग हो गए, जिसके बाद फ्रैंक ने हेलेन शुपे नाम की महिला से शादी कर ली और मरने तक वह उसी महिला के साथ रहे। 21 सितंबर 1966 को अमेरिका के टेनेसी में 77 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। उन्होंने इटली से लेकर अमेरिका तक सर्कस के कई शो में काम किया था। विशेष तौर पर उनके शो का नाम रखा गया था ‘थ्री लेग्ड फुटबॉल प्लेयर’ यानी तीन टांगों वाला फुटबॉल खिलाड़ी।

Share:

Next Post

Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स में 189 अंक की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Mon Jun 28 , 2021
नई दिल्ली। शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को अपनी बढ़त गंवा दी और यह लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 189.45 अंक (0.36%) नीचे गिरकर 52,735.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.65 अंक […]