खेल मध्‍यप्रदेश

इस बार MP से प्रशिक्षित सर्वाधिक खिलाड़ी टोक्यो ओलम्पिक में करेगें भारत का प्रतिनिधित्व

भोपाल। खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा खेलो के विकास में ली जा रही विशेष रूचि और उनके अथक प्रयासों के चलते खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में रोल माॅडल बनकर उभर रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। इस बार टोक्यो ओलम्पिक में मध्य प्रदेश के सर्वाधिक खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।  
ओलम्पिक में भागीदारी करने वाले मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित खिलाड़ियों में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग), प्राची यादव (पैरा कयाकिंग केनोइंग), विवेक सागर प्रसाद और नीलाकांता शर्मा (पुरूष हाॅकी), सुशीला चानू, मोनिका, वन्दना कटारिया (महिला हाॅकी) शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से प्रशिक्षित रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चिंकी यादव एवं सुनिधि चैहान (शूटिंग), रीना खोखर एवं ई. रजनी (महिला हाॅकी) का भी चयन किया गया है।  


पैरा शूटिंग खिलाड़ी रूबिना फ्रांसिस भी ओलम्पिक में भागीदारी की प्रबल दावेदार हैं । हाल ही में पेरू में आयोजित विश्व पैरा शूटिंग चैम्पियनशिप में रूबिना फ्रांसिस ने रिकार्ड प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक के साथ ओलम्पिक कोटा भी दिलाया हैै। मध्य प्रदेश में प्रशिक्षित अकादमी के पूर्व खिलाड़ी विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं और देश का मान बढ़ा रहे हैं।
प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन के अधिकतम अवसर दिलाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने ओलम्पिक में प्रदेश के सर्वाधिक खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को तराशने वाले सभी प्रशिक्षकों को भी बधाई दी है।
संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने बताया कि वर्ष 2006 में प्रारंभ महिला हाॅकी अकादमी के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। जिसका परिणाम है कि अकादमी से अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी तैयार हुई जिनमें से अधिकांश खिलाड़ी पिछले रिओ ओलम्पिक की भारतीय महिला हाॅकी टीम में शामिल थी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वर्ष 2007-08 में भोपाल में पुरूष हाॅकी अकादमी की स्थापना की गई। इस अकादमी के माध्यम से भी कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हुए। इनमें से नीलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद का ओलम्पिक की भारतीय पुरूष हाॅकी टीम में चयन होना मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
पुरूष हाॅकी अकादमी भोपाल के मुख्य प्रशिक्षक अर्जुन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी श्री राजिन्दर सिंह ने नीलाकांता और विवेक सागर के भारतीय टीम में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिनके प्रदर्शन में दिनों-दिन निखार आया है। उन्होंने भारतीय पुरूष हाॅकी टीम को मेडल की दावेदार बताते हुए कहा कि ओलम्पिक में हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेंगी और पदक जीतकर देश का नाम रौशन करेंगी।
महिला हाॅकी अकादमी ग्वालियर के मुख्य प्रशिक्षक एवं लाईफ टाॅइम एचिव्हमेंट अवार्डी श्री परमजीत सिंह बरार ने कहा कि महिला हाॅकी अकादमी ग्वालियर ने देश को अनेक स्टाॅर खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हाॅकी टीम भी ओलम्पिक में पदक की प्रबल दावेदार है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  
विवेक सागर प्रसाद की उपलब्धियां
होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के ग्राम शिवनगर चांदौन में मध्यम वर्गीय परिवार  में जन्में शिक्षक श्री रोहित प्रसाद के बेटे विवेक सागर ने वर्ष 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, काॅमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन ट्राॅफी, यूथ ओलम्पिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स तथा वर्ष 2019 में अजलान शाह हाॅकी टूर्नामेंट, आॅस्टेªलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विवेक सागर को यूथ ओलम्पिक में बेस्ट स्कोरर और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर में बेस्ट जूनियर प्लेयर अवाॅर्ड से भी नवाजा गया। एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हाॅकी खिलाड़ी विवेक 62 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिन्हे वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है।  
Share:

Next Post

Milkha Singh का कोरोना से निधन, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

Sat Jun 19 , 2021
चंडीगढ़। मशहूर वेटरन एथलीट मिल्खा सिंह (Milkha Singh) आखिरकार कोरोना वायरस (Corona virus) से जिंदगी की रेस हार गए. उन्होंने शुक्रवार देर रात अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनकी पत्नी की भी 5 दिन पहले कोरोना से मौत हुई थी. जिससे वे सदमे में थे. उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने […]