img-fluid

महिला मोर्चे का पद इस बार ताई कोटे से बाहर, दूसरे खेमे से नियुक्ति की संभावना

September 02, 2021

दोनों महामंत्री के साथ-साथ कई नगर पदाधिकारी भी अध्यक्ष की दौड़ में, पूर्व छात्र नेता वर्षा शर्मा का नाम भी
इन्दौर। प्रदेश के बाद अब शहर में महिला मोर्चा (Mahila Morcha) की नई कार्यकारिणी का गठन होना है। संगठन (Organization) चाह रहा है कि महिला मोर्चा (Mahila Morcha) इस बार पहले से अधिक सक्रिय हो और इसके लिए किसी सक्रिय महिला (Active Women) की इंदौर नगर अध्यक्ष (Indore City President) पद पर नियुक्ति की जाना है। हालांकि हर बार यह पद ताई कोटे से आता रहा है, लेकिन इस बार किसी दूसरे खेमे की महिला नेत्री को यह पद मिलने की संभावना है। वर्तमान दोनों महामंत्री भी अध्यक्ष की लाइन में हैं।


भाजपा (BJP)  ने प्रदेश स्तर पर सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ का गठन तो कर दिया है, वहीं अब जिलास्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की तैयारी चल रही है। इसके लिए संगठन (Organization) द्वारा नामों पर विचार किया जा रहा है। भाजपा (BJP) के युवा और महिला मोर्चा (Mahila Morcha) दोनों प्रमुख आनुषंगिक संगठन होते हैं, जो हर वक्त कंधे से कंधा मिलाकर मुख्य संगठन के साथ खड़े होते हैं। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के लिए कशमकश तो चल ही रही है, वहीं महिला मोर्चा के लिए करीब आधा दर्जन दावेदार महिलाएं हैं। वर्तमान में पद्मा भोजे नगर अध्यक्ष (Padma Bhoje Nagar President) हैं। इसके पहले भी वे अध्यक्ष रही हैं और ताई कोटे से आती हैं। हालांकि हर बार नगर अध्यक्ष ताई की पसंद से ही बनती रही है, लेकिन इस बार यह पद किसी दूसरे खेमे के पास जाने की संभावना है। वर्तमान महामंत्री श्रद्धा दुबे जहां दो नंबर खेमे से आती हैं, वहीं ज्योति पंडित वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे खेमे की हैं। दोनों ही अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। इसके साथ ही नगर कार्यकारिणी की शैलजा मिश्रा, राऊ की अनीता व्यास, जो वर्तमान में सोशल मीडिया प्रभारी (Social Media Incharge) हैं, भी नगर अध्यक्ष के लिए लॉबिंग कर रही हैं। एक नाम वर्षा शर्मा का भी सामने आ रहा है, जो एबीवीपी की सक्रिय नेता रही हैं। अगर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) की चली तो वर्षा को महिला मोर्चा (Mahila Morcha) का पदाधिकारी बनाया जा सकता है। इसके अलावा एक नाम रचना गुप्ता भी है। वहीं नगर कार्यकाािरणी की कुछ महिला पदाधिकारी भी अपने राजनीतिक आकाओं के समक्ष नगर अध्यक्ष की दावेदारी कर चुकी हैं। संभवत: इसी माह जिलास्तर पर मोर्चा-प्रकोष्ठ की घोषणा की जा सकती है।

Share:

  • 1 अक्टूबर 2018 से निरस्त भूखंड ही हो सकेंगे पुनर्जिवित

    Thu Sep 2 , 2021
    अतिरिक्त महाअधिवक्ता विधिक राय के कहने के बाद प्राधिकरण ने बुलाए आवेदन, मामला शासन द्वारा वयन नियमों में यह परिवर्तन का इंदौर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय (Ministry of Urban Development and Housing Department) ने 9 अप्रैल 2021 को गजट नोटिफिकेशन (Gazette Notification) के जरिए जो प्रबंधन (Management) तथा व्ययन नियम परिवर्तित किए, उनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved